सावधान! YouTube वीडियो देखने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इस तरह के वीडियो से बचकर रहें

हम अब तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ रहे हैं और कहीं न कहीं हैकर्स को भी पता है कि इसके जरिए वे कई लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं। हैकर्स ने अब AI के इस्तेमाल से लोगों को लूटना शुरू कर दिया है, जिसका एक दावा आईटी सिक्योरिटी फर्म ने भी किया है। फर्म का दावा है कि हैकर्स एआई द्वारा जेनरेट किए गए YouTube वीडियो का उपयोग कर लोगों को लूट रहे हैं और इसकी दर 200-300 प्रतिशत (महीने-दर-महीने) बढ़ गई है।

CloudSEK की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर YouTube वीडियो अपलोड करते हैं, जो पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बने होते हैं। इन वीडियो में लोगों से ऐप्स और सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, जो वास्तव में मैलवेयर होते हैं। पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। यूट्यूब दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे अरबों लोग विभिन्न मकसद से इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन AI-जनरेटेड वीडियो में Vidar, RedLine और Raccoon जैसे खतरनाक मैलवेयर होते हैं, जो सिस्टम में आते ही यूजर की बेहद संवेदनशील जानकारियां, जैसे कि ब्राउजर डेटा के जरिए पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स, ऑटो-फिल डेटा हासिल करना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, क्रिप्टो वॉलेट डेटा और उससे जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स भी खतरे में पड़ जाती है। ज्यादातर वीडियो “Photoshop, Premiere Pro, Autodesk 3ds Max, AutoCAD सहित कई अन्य सॉफ्टवेयर के क्रैक किए गए वर्जन को डाउनलोड करने के तरीके पर ट्यूटोरियल होने का नाटक करते हैं।”

ये वीडियो कथित तौर पर ट्यूटोरियल देने के साथ यूजर्स को मुफ्त में उस पेड सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने का वादा करते हैं। ऐसा नहीं है कि इस तरह वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिंक के जरिए मैलवेयर बांटने का काम पहले नहीं होता था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, अब AI द्वारा जेनरेट किए गए वीडियो काफी असली और लुभावने लगते हैं, जिससे लोगों का भरोसा इनपर आसानी से हो जाता है। इन वीडियो में एआई-जेनरेट किए गए लोग होते हैं, जो विभिन्न भाषाओं में बात करते हैं और वास्तविक दिखते हैं। 

यूं तो वीडियो मुख्य रूप से YouTube पर अपलोड होते हैं, लेकिन इन्हें Facebook, Instagram सहित कुछ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी जमकर शेयर किया जाता है। वीडियो में मुफ्त ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। लेकिन यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके स्मार्टफोन या लैपटॉप/पीसी का डेटा जल्द हैकर के हाथ लग सकता है। ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि आप इस करह पेड सॉफ्टवेयर के क्रैक वर्जन, या की (key) जनरेटर आदि को डाउनलोड करने से बचें। इसके अलावा, स्मार्टफोन पर किसी ऐप या गेम के मॉड (mod) को भी डाउनलोड और इंस्टॉल न करें।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *