8GB रैम, 5000mAh बैटरी, Dimensity 700 चिप के साथ Vivo Y35m स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Vivo ने अपनी Y सीरीज में कई अफॉर्डेबल फोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी  ने अपना एक और फोन इस सीरीज में पेश किया है। ब्रैंड ने Vivo Y35m लॉन्च कर दिया है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन 6.5 इंच के एचडीप्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है और प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 700 चिपसेट है। इसमें डुअल रियर कैमरा है और कई आकर्षक अन्य फीचर्स भी हैं। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Vivo Y35m की कीमत, उपलब्धता

Vivo Y35m, जैसा कि पहले बताया गया है, एक मिडरेंज स्मार्टफोन है। इसकी कीमत 1699 युआन (लगभग 20 हजार रुपये) है। फोन को चीन में अधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया है। देखने में यह फोन Vivo Y35 5G के जैसा है। इसे Dawn Gold, Ice Cloud Blue और Obsidian Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। 
 

Vivo Y35m के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y35m में 6.51 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें कंपनी ने 720 x 1600 पिक्सल का एचडीप्लस रिज़ॉल्यूशन दिया है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे सेल्फी फोटो और वीडियो कॉलिंग का काम लिया जा सकता है। रियर में डिवाइस 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एलईडी फ्लैश भी इसमें मिलता है। 

इसके प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Dimensity 700 चिपसेट के साथ आता है जिसे 4 जीबी से 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट दिया गया है और 128 जीबी तक स्टोरेज भी इसमें दी गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS Ocean के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS, और USB-C को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *