Instagram यूजर Heitor Borges द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक बच्चा अपने पालतू मुर्गे को अपने टॉय ट्रक से लिफ्ट दे रहा है। बच्चे ने अपनी छोटी सी साइकिल में एक टॉय ट्रक बांधा हुआ है, जिसमें वह एक मु्र्गे को रख देता है। इसके बाद बच्चा अपनी साइकिल को हाथों से खींचता हुआ अपने घर की तरफ ले जाता है।
वीडियो में बच्चे के पास एक बत्तख खड़ी दिखाई देती है, जो बच्चे के घर की ओर आगे बढ़ते ही उसके साथ चलना शुरू कर देती है और उसके साथ-साथ घर तक जाती है।
इस वीडियो को अभी तक 18 लाख बार देखा जा चुका है और 36 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। Heitor Borges के इंस्टाग्राम में 5.61 लाख फॉलोअर्स हैं, जो तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अकाउंट को उसके माता-पिता कंट्रोल करते हैं। इस अकाउंट में Borges के कई वीडियो हैं, जिसमें वह अपने पालतू जानवर – एक मुर्गा और एक बत्तख के साथ खेलता देखा जाता है।
वीडियो में कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, (अनुवादित) “सबसे प्रभावशाली बात यह है कि जानवर की बुद्धिमता यह जानती है कि यह एक बच्चा है और हानिरहित है!”
एक अन्य यूजर ने लिखा, (अनुवादित) “बहुत सुंदर!!!” और एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, (अनुवादित) “यात्री खुद ड्राइवर से ज्यादा प्रोफेशनल है।”
