Ved Box Office Collection Week 1: रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा की मराठी फिल्म

Ved Box Office Collection Week 1 : रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘वेड’ को दर्शकों ने पूरे दिल से अपनाया है। यह अभिनेता की पहली निर्देशित फिल्म भी है और इसमें रितेश के साथ उनकी पत्नी अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा हैं। वेड तेलुगु फिल्म ‘मजिली’ का रीमेक है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक वेड ने रिलीज के पहले हफ्ते में 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

एक्टर रितेश देशमुख ने कई महीने पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म ‘वेड’ की घोषणा की थी। पोस्‍ट में वह अपने चाहने वालों से फिल्म के लिए आशीर्वाद की विनती भी करते दिखे थे। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कहा था कि 20 साल तक कैमरे के सामने रहने के बाद मैं पहली बार कैमरे के पीछे खड़े होकर काम कर रहा हूं। मैंने पहली बार अपनी इस मराठी फिल्म को डायरेक्ट किया है। विनम्रता पूर्वक मैं आप सभी से  शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगता हूं। इस सफर का हिस्सा बनिए। इस पागलपन का हिस्सा बनिए।
 

रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म वेड, जेनेलिया डि‍सूजा की पहली मराठी डेब्यू फिल्म है। फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के एक गाने में एक्टर सलमान खान भी नजर आए। फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल दिखाया गया है।

वेड से पहले रिलीज तेलुगु फिल्म मजिली, जिसका यह रीमेक है, उसमें नागा चैतन्या और सामंथा रुथ प्रमु की जोड़ी को दिखाया गया है। आपको बता दें कि ‘वेड’ से पहले एक्टर रितेश और जेनेलिया फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में साथ नजर आए थे। फिल्म ‘वेड’ में रितेश और जेनेलिया की एक्टिंग और उनकी केमस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं और दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। कई रिएलिटी शोज में भी दोनों साथ नजर आएं हैं। अक्सर रितेश और जेनेलिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *