Ved Box Office Collection Day 4:

Ved Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी व पॉपुलर अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की फिल्म ‘वेड’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म हर दिन अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने जितनी कमाई अपने ओपनिंग के दिन पर की थी, उससे ज्यादा कमाई इसने सोमवार को की। Ved एक मराठी फिल्म है, जिसमें रितेश की एक्टिंग काफी दमदार बताई जा रही है और इसके साथ ही जेनेलिया का अभिनय भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।  

मूवी क्रिटिक और फिल्म बिज एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है कि ‘Ved’ ने रिलीज के चौथे दिन, यानी सोमवार को अपने ओपनिंग डे से ज्यादा कमाई की है। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को फिल्म ने अपने चौथे दिन में कदम रखा और 3.02 करोड़ की कमाई की। आपको बता दें कि यह एक मराठी फिल्म है और क्षेत्रीय भाषा की फिल्म होने के बाद इतनी कमाई सफलता को दर्शाती है।
 

‘Ved’ बीते शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी, जिसके बाद से मूवी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अपने ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड पर 10 करोड़ का अच्‍छा कलेक्शन हासिल किया और अब अपने चौथे दिन में इसने 13.02 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ‘वेड’ की खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद रितेश देशमुख ने खुद डायरेक्ट किया है। असल जिंदगी में पति-पत्नी, रितेश और जेनेलिया की जोड़ी फिल्म से सबका दिल जीत रही है। दोनों अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगा रहे हैं। फिल्म क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक, मूवी सभी को खूब पसंद आ रही है। 

Ved में रितेश जेनेलिया के साथ जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी अहम रोल में हैं। फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में हैं और एक्शन करते दिखई देंगे। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा आखिरी बार फिल्म ‘तेरे नाल लव हो गया’ में साथ नजर आए थे।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *