Vastflux: 1 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन हुए इस नए एड स्कैम से प्रभावित, आप भी हो सकते हैं शामिल

स्कैम से भरी ऑनलाइन दुनिया में एक नया स्कैम सामने आया है, जिसने दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा डिवाइस को प्रभावित किया है। आज के समय में विज्ञापन इंडस्ट्री सबसे बड़ी इंडस्ट्री में से एक है और विज्ञापन से कमाई केवल टीवी तक सीमित नहीं है। आज के समय में आप कोई भी ऐप या वेबसाइट खोलते हैं, तो आपके द्वारा तलाशी गई चीजों की और आपके अकाउंट से जुड़ी कुछ जानकारियां कई कंपनियों तक पहुंच जाती है। इसके बाद, ये कंपनियां आपके लिए हर जगह अपने विज्ञापनों की झड़ी लगा देती है। इन्हें ऑटोमेटिड विज्ञापन या प्रोग्रामेटिक विज्ञापन के रूप में जाना जाता है, जिसमें इंडस्ट्री द्वारा कथित तौर पर पिछले साल 418 बिलियन डॉलर खर्च किए गए थे। हालांकि, इसका गलत इस्तेमाल भी जमकर हुआ है।

Wired की रिपोर्ट कहती है कि सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने ऑनलाइन एड (Ad) इकोसिस्टम पर बड़े पैमाने पर हुए एक अटैक का खुलासा किया है, जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया है, सैकड़ों कंपनियों को धोखा दिया है, और संभावित रूप से इसका इजाद करने वाले को बड़ा लाभ दिया है। रिपोर्ट कहती है कि Vastflux नाम का इस अटैक की खोज Human Security के रिसर्चर्स ने की है, जो धोखाधड़ी और बॉट गतिविधि पर फोकस करने वाली एक फर्म है। 

इस हमले ने कथित तौर पर 11 मिलियन (1.1 करोड़) फोन को प्रभावित किया है, जिसमें हमलावरों ने 1,700 ऐप को कॉपी किया और 120 पब्लिशर को निशाना बनाया है। स्कैमर्स प्रति दिन विज्ञापनों के लिए 12 अरब अनुरोध कर रहे थे।

रिपोर्ट आगे बताती है कि फर्म के एक डेटा साइंटिस्ट और इस स्कैम का पता लगाने वाले प्रमुख रिसर्चर मैरियन हबीबी का कहना है कि यह रिसर्च फर्म द्वारा देखा गया सबसे परिष्कृत और सबसे बड़ा हमला है।

फर्म के रिसर्चर विकास पार्थसारथी ने 2022 की गर्मियों में Vastflux का पहली बार पता लगाया था, जब वह एक अलग खतरे की जांच कर रहे थे। हबीबी का कहना है कि धोखाधड़ी को संचालित करने में कई कदम शामिल हैं, और इसके पीछे हमलावरों ने पकड़े जाने से बचने के लिए कई तरह के उपाय किए।

सबसे पहले, हमले के पीछे का ग्रुप लोकप्रिय ऐप्स को लक्षित करता है और उनके भीतर एक विज्ञापन स्लॉट खरीदने का प्रयास करता है। हबीबी कहते हैं कि “ये ग्रुप एक पूरे फोन, या एक पूरे ऐप को हाईजैक करने की कोशिश नहीं कर रहे थे, वे सचमुच एक विज्ञापन स्लॉट को खरीद रहे थे।”

एक बार जब Vastflux ने एक विज्ञापन के लिए नीलामी जीत ली, तो ग्रुप उस विज्ञापन में कुछ गलत जावास्क्रिप्ट कोड डाल देते हैं, ताकि चुपके से कई वीडियो एड को खास तरीके से एक दूसरे के ऊपर रखा जा सके। यदि आप इस तरह नहीं समझ पा रहे हैं, तो हम आपको आसान शब्दों में समझाते हैं। दरअसल, यहां एक तरह से हमलावर एड सिस्टम को ही हाईजैक कर रहे थे। ये ग्रुप एड वीडियो को इस तरह से कोड करते थे कि जब किसी फोन में कोई प्रभावित ऐप विज्ञापन दिखा रहा होता था, तो वास्तव में वो एक नहीं, बल्कि 25 विज्ञापन तक दिखा रहा होता था। यहां मोबाइल यूजर तो एक ही वीडियो देखता था, लेकिन हमलावरों को प्रत्येक विज्ञापन के लिए पैसा मिलता था।

Human Security का कहना है कि हमले ने मुख्य रूप से iOS डिवाइस को प्रभावित किया, हालांकि Android फोन भी प्रभावित हुए। कुल मिलाकर, इस तरह की धोखाधड़ी में 11 मिलियन डिवाइस शामिल होने का अनुमान है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *