Valentine week: शाहरुख खान की DDLJ आज फिर से सिनेमा हॉल में रिलीज

Valentine week: बॉलीवुड के बादशाह सुपर स्टार शाहरुख खान की ‘पठान’ को फैंस ने काफी पसंद किया। पठान के बाद अगर आपको शाहरुख को स्क्रीन पर फिर से देखने का मन है तो आपको किसी नई फिल्म का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। शाहरुख की ऑल-टाइम रोमांटिक फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक बार फिर सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन डेज के इस वीक में बॉलीवुड के रोमांस के बादशाह शाहरुख खान अपनी सबसे रोमांटिक फिल्म से सिनेमा घरों में एक बार फिर राज करेंगे।

10 फरवरी आज से लगेगी सिनेमा हॉल में

शाहरुख खान और काजोल स्टारर DDLJ के मेकर्स ने इस बार की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी यानी आज शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज की जाएगी और अगले 1 हफ्ते तक यह सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कई महीनों तक सिनेमा घरों में राज किया था। यहां तक की मुंबई के मराठा मंदिर में ये फिल्म 28 सालों से लगातार दिखाई जा रही है। 

शाहरुख 2023 में किन पिक्चर्स में आएंगे नजर 

इस साल यानी साल 2023 की शुरुआत शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रहाम स्टारर ‘पठान’ से हुई। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। भारत में इस फिल्म ने 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। शाहरुख खान अब ‘जवान’ और ‘डंकी’ फिल्म में नजर आएंगे। ‘जवान’ जून में रिलीज की जाएगी, वहीं ‘डंकी’ को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *