Twitter पर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा- आपकी एयरलाइन क्यों नहीं है? मिला रोचक जवाब

Twittter पर भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके ट्वीट अपने आप में बेहद रोचक होते हैं। लेकिन इस बार आनंद महिंद्रा ने एक फॉलोअर के रोचक सवाल का जवाब दिया। उनका यह ट्वीट काफी लाइक्स और व्यूज हासिल कर रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें एक यूजर ने उनसे पूछा था कि आपकी कोई एयरलाइन कंपनी क्यों नहीं है। आप अपनी एयरलाइन कंपनी कब शुरू करेंगे। इस सवाल पर आनंद महिंद्रा ने क्या जवाब दिया, हम आपको बताते हैं। 

आनंद महिंद्रा का एक ट्वीट आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक रोचक सवाल का उसी अंदाज में जवाब दिया। एक यूजर ने उनसे पूछा था कि उनकी कोई एयरलाइन कंपनी क्यों नहीं है। या वो अपनी एयरलाइन कंपनी कब शुरू करेंगे। क्या वो भविष्य में ऐसा कुछ शुरू करने वाले हैं? इस पर आनंद महिंद्रा सीधा सधा सा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘नहीं, और न ही मेरा उसे बनाने और खरीदने का कोई इरादा है। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं क्यों?’ आनंद महिंद्रा के सोशल मीडिया पर करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हैं जिसमें से उन्होंने एक फॉलोअर के सवाल का जवाब दे दिया। 

जब उन्होंने इस शख्स के सवाल का जवाब दिया तो दूसरे यूजर्स भी एकदम से एक्टिव हो गए और उन्होंने झट से इस पोस्ट का लिंक उनके पुराने ट्वीट से जोड़ दिया। एक पुराने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने कहा था कि एयरलाइन का कारोबार घाटे का सौदा है। महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स के भी रोचक कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्योंकि आप हवा में बातें नहीं करते। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्योंकि आप जमीन से जुड़े इंसान हैं और आपको हवा में उड़ना पसंद नहीं है। एक यूजर ने लिखा- आपका पैसा, आपकी मर्जी! इस तरह के और भी कई कमेंट्स यूजर्स ने किए हुए हैं। 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर सैकड़ों लोगों ने अपना उत्तर लिखा है। इसे 3000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनके ट्वीट कभी किसी सोशल मैसेज से जुड़े होते हैं तो कभी किसी देसी आविष्कार से। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *