सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का विनर घोषित होने में अभी काफी वक्त बचा हुआ है। विनर बनने के लिए कंटेस्टेंट्स में गलाकाट प्रतियोगिता भी चल रही है। बिग बॉस हाउस के मेंबर्स एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बॉस 16 विनर (Bigg Boss 16 Winner) की घोषणा कर दी है। उर्फी के इस कमेंट के बाद बिग बॉस फैंस में खलबली मच गई है। उर्फी ने जिस कंटेस्टेंट को विनर बताया है, उनके फैंस तो खुश हैं लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स के फैंस इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। उर्फी ने किसे बिग बॉस सीजन 16 का विनर बताया है, हम आपको बताते हैं।

अपने बोल्ड फैशन को लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाली बॉलीवुड सेंसेशन उर्फी जावेद ने बिग बॉस 16 विनर की अनाउंसमेंट कर दी है। उर्फी जावेद का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उर्फी जावेद के नाम से ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है, ‘जहां से मैंने बिग बॉस 16 देखना शुरू किया है, मुझे प्रियंका चाहर चौधरी विनर बनती दिख रही है।’ ट्विटर पर इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। हालांकि इस अकाउंट के बारे में रोचक बात ये है कि यह ट्विटर अकाउंट उर्फी का पर्सनल अकाउंट नहीं है। यह उनके फैन क्लब वाला अकाउंट है। उर्फी जावेद केवल इंस्टाग्राम अकाउंट हैंडल करती हैं। 

आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 को टीवी पर आते 7 हफ्ते का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब बिग बॉस 16 के विनर को लेकर कयास भी लगने लगे हैं। हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान ने अपनी राय बिग बॉस सीजन 16 के कंटेस्टेंट्स के लिए बताई थी। अर्शी के मुताबिक अब्दु रोजिक और अर्चना गौतम इस बार शो में अच्छा कर रहे हैं। जहां तक बात प्रियंका चाहर चौधरी की है, उनको भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जाता है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि बिग बॉस 16 का विनर कौन बनने वाला है। लेकिन उर्फी जावेद ने प्रियंका का नाम लेकर खलबली मचा दी है। उर्फी अक्सर अपने बोल्ड फैशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उनके एक रीमिक्स गाने ‘हाय हाय ये मजबूरी’ को लेकर भी कंट्रोवर्सी हुई थी।
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो आज के अपकमिंग एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टेन की क्लास सलमान खान लगाने वाले हैं। हाल ही में शालीन और एमसी का झगड़ा शो में देखने को मिला था। सलमान इस पर नाराज हैं और शो में आज दोनों की क्लास लगने वाली है।
सलमान खान ने दोनों को जमकर फटकार लगाई है। गुस्से में आकर सलमान ने अपना ब्लेजर भी उतार कर फेंक दिया है। आने वाले एपिसोड में बड़ा ड्रामा आज देखने को मिल सकता है। वैसे आपको क्या लगता है कि बिग बॉस सीजन 16 का विनर इस बार कौन होने वाला है? अपने कमेंट्स में आप हमें बता सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *