iPhone 14 और iPhone 14 Plus के येलो वेरिएंट की प्री-बुकिंग पर 15,000 रुपये तक डिस्काउंट

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने इस सप्ताह की शुरुआत में iPhone 14 और iPhone 14 Plus को येलो कलर में प्रस्तुत किया था। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने iPhone 14 सीरीज को पांच कलर्स में लॉन्च किया था। Apple ने 10 मार्च से इसके येलो कलर वाले iPhone 14 और iPhone 14 Plus की प्री-बुकिंग शुरू की है और इन्हें 14 मार्च से खरीदा जा सकेगा। ये स्मार्टफोन Apple की भारत में वेबसाइट, Amazon, Flipkart और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। 

कंपनी ने इस सीरीज के प्रीमियम वेरिएंट्स iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को नए कलर्स में उपलब्ध नहीं कराया है। Apple की वेबसाइट पर बताया गया है कि iPhone 14 और iPhone 14 Plus को 14 मार्च से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इनके लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। येलो कलर वाले iPhone 14 का प्राइस 79,990 रुपये और iPhone 14 Plus का 89,990 रुपये से शुरू होता है। 

एपल के डिस्ट्रीब्यूटर्स में शामिल Redington ने इन दोनों स्मार्टफोन्स को कुछ डिस्काउंट ऑफर्स के साथ बेचने की घोषणा की है। कस्टमर्स को स्टोर डिस्काउंट, इंस्टेंट कैशबैक और पुराने आईफोन को एक्सचेंज करने पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। एमेजॉन और फ्लिपकार्ट भी इन पर डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। Phone 14 में 6.1 इंच सुपर रेटिना OLED डिस्प्ले और iPhone 14 Plus में 6.7 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इन दोनों स्मार्टफोन में Apple A15 Bionic SoC है और ये तीन स्टोरेज ऑप्शंस, 128 GB, 256 GB और 512 GB में उपलब्ध हैं। 

iPhone 14 और iPhone 14 Plus में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा f/1.5 अपार्चर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर f/2.4 लेंस के साथ है। इनके फ्रंट में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में भारत की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn ने देश में एक नया प्लांट लगाने की योजना बनाई है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण एपल ने आईफोन और अन्य डिवाइसेज के प्रोडक्शन के एक बड़े हिस्से को चीन से शिफ्ट करने की तैयारी की है। फॉक्सकॉन का यह प्लांट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरपोर्ट के निकट बनेगा। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *