Tu Jhoothi Main Makkar Collection Day 17: 120 करोड़ के पार हुई रणबीर-श्रद्धा की फिल्म, तीसरे शुक्रवार जोड़े इतने करोड़

Tu Jhoothi Main Makkar Collection Day 17: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की हालिया रिलीज तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkar) फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 100 करोड़ क्लब में पहले ही शामिल हो चुकी है। अभी भी इसकी कमाई लगातार जारी है। लव रंजन निर्देशित इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार सामने आई है जिसको दर्शकों ने पसंद भी किया है। फिल्म ने 16वें दिन तक 119 करोड़़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। आइए आपको बताते हैं कि इसका 17 वें दिन का कलेक्शन कैसा रहा। क्योंकि कल फिल्म का तीसरा शुक्रवार था, इसलिए वीकेंड कलेक्शन पर यह कहां तक पहुंच पाती है, यह काफी अहम बात होगी। 

तू झूठी मैं मक्कार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही है। फिल्म ने अब तक 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार कल यानि बीते शुक्रावार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया। कल यानि तीसरे शुक्रवार को यह फिल्म 121 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। 16वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन 119 करोड़ रुपये पहुंचा था। आज इसकी रिलीज के तीसरे वीकेंड का दूसरा दिन है। आज देखना होगा कि फिल्म अपने कलेक्शन में कितने करोड़ और जोड़ पाती है। 

Tu Jhoothi Main Makkar में दर्शकों को रणबीर और श्रद्धा की कैमिस्ट्री खूब भा रही है। फिल्म में श्रद्धा काफी फ्रेश लगी हैं जबकि रणबीर हमेशा की तरह अपने कैरेक्टर में फिट रहे हैं। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में ही मूवी  ने 92.31 करोड़ रुपये कमा लिए थे। दूसरे शुक्रवार को इसने 3.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तीसरे शुक्रवार तक आते आते इसका कलेक्शन 2 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। हालांकि इस रविवार को इसके कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल सकता है। 

रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी और कपिल शर्मा की ज्विगाटो से भी फिल्म को खास फर्क नहीं पड़ा और इसने कलेक्शन आगे जारी रखा। ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले लव रंजन की तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस के लिए फायदे का सौदा कही जा रही है। फिल्म से 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब देखना होगा कि TJMM इस आंकड़े को आने वाले दिनों में पार कर पाती है या नहीं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *