Honda की Activa 6G को नए डिजिटल कंसोल और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी

भारत में फरवरी 2023 में टॉप टू-व्हीलर्स में Hero Splendor ने बाजी मारी है। Splendor ने यहां 2,88,605 यूनिट्स की सेल की। इसी के साथ यह 34.78% मार्केट शेयर के साथ बेस्ट सेलिंग बाइक रही। इयर ऑन इयर (YoY) ग्रोथ की बात करें तो यहां पर इसे लाभ हुआ है जो कि 48.97% है। इसी अवधि के दौरान पिछले साल स्प्लेंडर की 1,93,731 यूनिट्स बिकीं थीं। चलिए आपको बताते हैं कि फरवरी 2023 के टॉप सेलिंग व्हीकल्स कौन कौन से टू-व्हीलर रहे। 

फरवरी 2023 में टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में दूसरा स्थान Honda Activa का रहा। इसकी इस अवधि के दौरान इसकी 1,74,503 यूनिट्स बिकीं। मार्केट शेयर 21.03% रहा। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1,45,317 यूनिट्स बिकी थीं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर Pulsar आई है। इस बार Pulsar की 80,106 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान यह आंकड़ा 54,951 का था। इस बाइक को 45.78 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ मिली है। लिस्ट में चौथा नंबर आता है HF Delux का। इसने इस बार 25.86 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले नुकसान में है। इस बार टू-व्हीलर की 19,637 यूनिट्स कम बिकी हैं। 

लिस्ट में पांचवे स्थान पर जुपिटर है जिसने 14.44 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की। इसके 6,799 ज्यादा यूनिट बिके हैं। इसकी यूनिट्स सेल का आंकड़ा 53,891 रहा। लिस्ट में अगला स्थान यानि कि छठा नम्बर Access ने हासिल किया है। इस टू-व्हीलर की फरवरी 2022 में इयर ऑन इयर ग्रोथ में 7.15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल इसकी 37,512 यूनिट्स बिकी थीं। अबकी बार यह आंकड़ा 40,194 बताया गया है। 

टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में अगला नम्बर CB Shine का आता है। यह बाइक सातवें स्थान पर है। अबकी बार इसकी 35,594 यूनिट्स बिकीं जो 2,682 यूनिट से घट गई हैं। इयर ऑन इयर ग्रोथ में इसने 56.43 प्रतिशत का आंकडा़ हासिल किया है। अगला नम्बर XL 100 का रहा जो कि 8वें स्थान पर है। इस मोटरबाइक की पिछले साल 35,848 यूनिट्स बिकी थीं जो अबकी बार बढ़कर 502 से कम हो गई हैं। अबकी बार इसकी 35,346 यूनिट्स बिकी हैं। 9वें नम्बर पर Apache है जिसकी अबकी बार 18,529 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 10वां नम्बर TVS Raider को मिला है। इसे अबकी बार फायदा हुआ है। पिछले साल जहां इसकी 14,744 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं अबकी बार 30,346 यूनिट्स बिकी हैं।  
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *