पिछले कुछ दिनों में कई एस्टरॉयड धरती के इतने करीब से गुजर चुके हैं कि उनकी दिशा में जरा सा परिवर्तन भी पृथ्वी पर भारी तबाही ला सकता था। कुछ चट्टानी टुकड़े तो चांद जितने करीब आकर पृथ्वी के पास से गुजर चुके हैं। इसलिए नासा इनसे खतरे को देखते हुए लगातार इन्हें ट्रैक करती है। NASA आज फिर से 2 एस्टरॉयड के पृथ्वी के करीब आने का अलर्ट जारी किया है। यह हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धरती की ओर बढ़ रहें हैं। इनका साइज भी डराने वाला है। आइए जानते हैं आज धरती की ओर आ रहीं इन खतरनाक चट्टानों के बारे में।
नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। आज 2 बड़ी चट्टानें पृथ्वी को घेरने आ रही हैं। इनमें से एक एस्टरॉयड 2023 HL है। यह 45 फीट की चट्टान है जो आज धरती के काफी करीब आने वाली है। यह एक बड़े मकान जितना भारी है। जब यह धरती के करीब से गुजरेगा तो दोनों के बीच की दूरी 5,190,000 किलोमीटर होगी, जो सबसे करीबी बिंदु होगा। हालांकि नासा ने कल भी इसके लिए अलर्ट जारी किया था। लेकिन यह आज धरती की ओर बढ़ रहा है।
इसके साथ ही एक और बड़ा खतरा धरती की ओर आज आ रहा है। एस्टरॉयड 2023 LV1 (asteroid 2023 LV1)) भी आज पृथ्वी की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसका साइज सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह 590 फीट बड़ा एस्टरॉयड है। यानि कि दो बड़ी बिल्डिंग जितनी भारी चट्टान है ये, जो धरती से 5,630,000 किलोमीटर की दूरी तक करीब आने वाली है। 150 फीट के एस्टरॉयड धरती के लिए खतरे की संभावना लेकर आते हैं। इसलिए एस्टरॉयड 2023 LV1 को लेकर भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक अलर्ट पर हैं। हालांकि नासा ने इसके धरती से टकराने की सूचना जारी नहीं की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।