iPhone 14 Pro के जैसा दिखता है यह स्‍मार्टफोन, कीमत सिर्फ 12 हजार रुपये!

चीनी स्‍मार्टफोन मेकर LeTV ने बेहद खामोशी के साथ अपना नया स्‍मार्टफोन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। LeTV S1 Pro की खूबी इसका डिजाइन है, जो देखने में काफी हद तक ऐपल के iPhone 14 Pro जैसा है। हालांकि कीमत मिड रेंज वाली है। यह फोन चीन में लॉन्‍च किया गया है, जो एक 5G पैक्‍ड डिवाइस है। कंपनी ने इस फोन की जो डिटेल्‍स शेयर की हैं, वो हम आपको बता रहे हैं।  

रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने इस फोन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है। यह स्‍मार्टफोन हुबेन T7510 SoC से लैस है, जो क्‍वॉलकॉम की स्‍नैपड्रैगन 7 सीरीज से मुकाबला कर सकता है। हुबेन T7510 चिपसेट को चीन में तैयार किया गया है और देश के लोकल ब्रैंड्स के बीच यह काफी पॉपुलर प्रोसेसर है। 

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है, जैसाकि हमने पहले भी बताया। LeTV S1 Pro में आईफोन 14 प्रो जैसा डिजाइन है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो ऐपल का ही फोन हो। फोन में बैक साइड में 3 कैमरा दिए गए हैं, इन्‍हें इस तरह से ‘खांचे’ में फ‍िट किया गया है कि ऐपल वाली फीलिंग आती है। फ्रंट साइड में पिल शेप्‍ड कटआउट है, जिसमें कैमरा फ‍िट किया गया है। कंपनी ने कैमरा स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस और कैमरा फीचर्स के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

LeTV S1 Pro के चीन में दाम 1,000 युआन (लगभग 12,022 रुपये) तय किए गए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस प्रोडक्‍ट से जुड़ी और डिटेल्‍स भी शेयर करेगी, तब इस फोन के बाकी फीचर्स मसलन-कैमरा, चार्जिंग, डिस्‍प्‍ले आदि से जुड़ी जानकारियां सामने आएंगी। 

LeTV चीनी मार्केट का जाना-माना नाम है। कंपनी ने कई साल पहले भारतीय मार्केट में भी दस्‍तक दी थी। ठीक उस समय जब शाओमी और आसुस जैसी कंपनियों ने भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में शुरुआत की थी। हालांकि LeTV ने एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने के बाद ही भारत से कारोबार समेट लिया। फ‍िलहाल यह कंपनी अपने डोमेस्टिक मार्केट पर ही फोकस कर रही है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *