8GB रैम, 6.6 इंच Full HD डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy A सीरीज के ये नए स्मार्टफोन 18 जनवरी को होंगे लॉन्च!

Samsung अपनी Galaxy A सीरीज में भारत में कई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने अधिकारिक पुष्टि कर दी है। हाल ही में Galaxy A14 5G को अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया गया था। अब भारत में भी कंपनी इस सीरीज के नए स्मार्टफोन्स को लेकर आ रही है। इसमें Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G के लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इन स्मार्टफोन्स का मॉनिकर साझा नहीं किया गया है। लेकिन इन स्मार्टफोन्स को हाल ही में गीकबेंच और ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया था। 

Samsung ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट लाइव की है जिसमें गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च को टीज किया गया है। यह लॉन्च 18 जनवरी के लिए निर्धारित किया गया है। जिसका समय दोपहर 12 बजे का होगा। डिवाइसेज के लिए कलर वेरिएंट्स का भी खुलासा कर दिया गया है जिसमें Awesome Black, Awesome Burgundy और Awesome Green कलर शामिल होंगे। फोन में 6.6 इंच फुलएचडी डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। 

कंपनी ने बैटरी के बारे में भी कुछ संकेत दिए हैं। जिसके मुताबिक फोन में 2 दिन तक बैक अप दे सकने वाली बैटरी देखने को मिलेगी। फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसके साथ OIS सपोर्ट भी बताया गया है। फोन में 5जी प्रोसेसर होगा जिसके साथ 8 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। इसके अलावा लॉक स्क्रीन पर्सनलाइजेशन, स्प्लिट स्क्रीन, क्विक शेयर और प्राइवेसी डैशबोर्ड जैसे फीचर्स भी इसमें देखने को मिल सकते हैं। 

कंपनी के हालिया लॉन्च Galaxy A14 5G की बात करें तो इस फोन  को 6.6 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC है जिसके साथ में 4 जीबी रैम दी गई है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए फोन 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 13 आधारित One UI 5.0 पर रन करता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी मोटाई 9.1mm है और वजन 204g है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *