33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 130 फीट तक साइज के 2 विशालकाय एस्टरॉयड आज होंगे धरती के करीब!

एस्टरॉयड का लगातार धरती के करीब से गुजरना जारी है। ये चट्टानी टुकड़े सौरमंडल में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, लेकिन इन्हें ग्रह की श्रेणी में नहीं रखा गया है। हालांकि इनकी अपनी एक कक्षा होती है। लेकिन आवश्यक रूप से यह सूर्य के नजदीक नहीं होते हैं। ये अन्य ग्रहों की कक्षाओं के बीच में भी आ जाते हैं। इसी कारण इनसे खतरे की संभावना भी बनती है। कोई एस्टरॉयड जब अपने ऑर्बिट में घूमता हुआ पृथ्वी की दिशा में आगे बढ़ता है तो नासा उसे ट्रैक करती है। क्योंकि ये धरती से टकरा भी सकते हैं। आज भी नासा ने कई एस्टरॉयड के धरती के करीब से गुजरने का अलर्ट जारी किया है। 

अंतरिक्ष में खोज करने वाली एजेंसी NASA एस्टरॉयड को अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी से ट्रैक करती है। यह एस्टरॉयड और उसके रास्ते पर लगातार नजर रखती है। आज 3 एस्टरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। आइए जानते हैं आने वाली इन चट्टानों से पृथ्वी को कितना खतरा है। JPL के अनुसार, आज 2023 HO18 एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब आने वाला है। यह 93 फीट का चट्टानी टुकड़ा है जो किसी बड़े हवाई जहाज के जितना है। नासा ने कहा है कि 2023 HO18 एस्टरॉयड जब धरती के सबसे करीबी बिंदु पर होगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 467,000 किलोमीटर ही रह जाएगी। सौरमंडल के अनुपात में यह दूरी बहुत कम है। 

इसके अलावा 2 और एस्टरॉयड आज धरती की ओर बढ़ रहे हैं और इसके पास से गुजरेंगे। इनमें से एक का नाम 2023 JR2 एस्टरॉयड है। यह 120 फीट का खगोलीय पिंड है जो एक बड़े हवाई जहाज जितना है। यह धरती से 6,510,000 किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरने वाला है। इसकी स्पीड 27287 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। इतनी ज्यादा स्पीड से कोई चट्टानी टुकड़ा धरती से टकराता है तो यह बड़ा विनाश खड़ा कर सकता है। हालांकि इस एस्टरॉयड के धरती से टकराने जैसी सूचना नासा ने जारी नहीं की है। 

खतरा यहीं पर समाप्त नहीं होने वाला है। 4 जून को ही 2023 JE5 नामक एस्टरॉयड भी धरती के करीब से गुजरने वाला है। इसका साइज 110 फीट का है। 2023 JE5 एस्टरॉयड की पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने पर दूरी 6,750,000 किलोमीटर बताई गई है। अगर इनमें से कोई भी एस्टरॉयड धरती से टकरा जाता है तो धरती पर बड़ी तबाही आ सकती है। भले ही नासा ने ऐसे किसी खतरे की चेतावनी अभी तक जारी नहीं की है। फिर भी, अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड को लेकर शांत नहीं बैठ सकते हैं, क्योंकि ये कभी भी अपनी दिशा बदल सकते हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *