धरती के पास से लगभग 50,000 वर्ष बाद गुजरेगा दुर्लभ हरा धूमकेतु, अगले सप्ताह मिलेगी झलक

एक दुर्लभ चमकीला धूमकेतु अगले सप्ताह धरती के पास से गुजरेगा। अंतरिक्ष की घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग अगले सप्ताह बुधवार और गुरुवार को इस दुर्लभ हरे धूमकेतु की झलक देख सकते हैं। हालांकि, इसे बाइनॉक्युलर और टेलीस्कोप की मदद से काफी स्पष्ट देखा जा सकेगा। इसे C/2022 E3 कहा जा रहा है और यह लगभग 50,000 वर्षों से धरती के निकट से नहीं गुजरा है। 

धूमकेतु अक्सर रात को आसमान में एक सफेद लपट के जैसा दिखाई देता है लेकिन इसका हरा रंग दुर्लभ है। इसकी झलक अगले सप्ताह बुधवार या गुरुवार को दिखने की संभावना है। यह बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप के भी दिख सकता है। एस्ट्रोनॉमर्स ने बताया है कि धरती से यह 2.5 लाइट मिनट्स या 2.7 करोड़ मील की दूरी से गुजरेगा। यह Oort क्लाउड से काफी दूर ट्रैवल कर रहा है, जो हमारे सोलर सिस्टम के आसपास मलबे का एक बड़ा गोला है। इस धूमकेतु की खोज एस्ट्रोनॉमर्स Frank Masci और Bryce Bolin ने पिछले वर्ष 2 मार्च को Zwicky Transient Facility के इस्तेमाल से की थी। एक धूमकेतु बर्फ और धूल से बना होता है। जब यह सूर्य के करीब आता है, तो उसकी बर्फ और धूल वाष्पित होने लगती है। 

यह 12 जनवरी को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंचा था, जिसे इसके पेरिहेलियन (perihelion) के रूप में भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धूमकेतु सूर्य के लगभग 16 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आएगा। इसके बाद यह पृथ्वी की ओर बढ़ेगा और अभी तक के अनुमान के अनुसार 2 को फरवरी हमारी पृथ्‍वी के सबसे नजदीक आएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि जब C/2022 E3 सूर्य के सबसे करीब आएगा, तब इसे दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। यह जितना तेज चमक रहा है अगर वही चमक बरकरार रहती है, तो जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब आप रात में इसे बिना बाइनॉक्युलर या टेलीस्कोप की मदद के देख सकेंगे। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, इस धूमकेतु का पीरियड लगभग 50,000 वर्ष है। इसका मतलब है कि पिछली बार जब यह धूमकेतु पृथ्‍वी के 4.2 करोड़ किलोमीटर तक नजदीक आया था, तब हमारा ग्रह पुरापाषाण काल में था। अभी यह धूमकेतु आंतरिक सौर मंडल (inner solar system) से गुजर रहा है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *