Tesla इलेक्ट्रिक कार को सेल्फ ड्राइविंग मोड पर रखकर सो गया ड्राइवर, जानें फिर क्या हुआ?

Tesla की इलेक्ट्रिक कार अपने ऑटोनोमस ड्राइविंग सिस्टम के लिए प्रसिद्ध है। इस सिस्टम को सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम भी कहा जाता है, जिसमें वाहन को एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सिस्टम कंट्रोल करता है। हालांकि, कंपनी यूजर्स को चेतावनी देती है कि इस सिस्टम पर पूरी तरह से निर्भर न रहे और रोड पर हमेशा सचेत रहे। फिर भी, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी Tesla इलेक्ट्रिक कार को ऑटो-पायलट मोड पर रखकर सोना ज्यादा पसंद करते हैं और लेटेस्ट घटना भी इसी से जुड़ी है।

Sky News के अनुसार, जर्मनी में एक टेस्ला कार ड्राइवर ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को ऑटो-पायलट पर रखकर सोने का फैसला लिया और पुलिस के लिए आफत बन गया। रिपोर्ट बताती है कि ड्राइवर बामबर्ग के बवेरियन शहर के एक हाइवे पर अपनी कार को ऑटो-पायलट में डालकर और सीट पीछे करके सो गया।

यातायात अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जांच के लिए इलेक्ट्रिक कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद ड्राइवर ने 15 मिनट तक अपनी गाड़ी नहीं रोकी।

रिपोर्ट के अनुसार अपने बयान में बवेरियन पुलिस फोर्स ने कहा, (अनुवादित) “यह ध्यान देने योग्य था कि वाहन ने वीरथ-ट्रुनस्टाट जंक्शन से बामबर्ग-हाफेन जंक्शन तक 110 किलोमीटर प्रति घंटे (68mph) की गति के साथ पुलिस कार से समान दूरी बनाए रखी।” 

पुलिस अधिकारियों ने पाया कि टेस्ला चालक अपनी आंखें बंद करके सीट पर लेटा हुआ था और उसके हाथ स्टीयरिंग व्हील पर नहीं थे, जिससे उनका ये शक गहरा गया कि ड्राइवर ने कार का ऑटो-पायलट सिस्टम ऑन किया है और वह सो गया है।

पुलिस ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद ड्राइवर नींद से जागा और उसके बाद उसने पुलिस के निर्देशों का पालन किया। पुलिस के अनुसार, इस व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष थी और उस समय वह नशे की हालत में लग रहा था।

इतना ही नहीं, पुलिस ने आगे बताया कि उस व्यक्ति ने अपने स्टीयरिंग व्हील पर एक ऐसा डिवाइस लगाया हुआ था, जो हाथ के समान वजन की तरह महसूस होता है, जिससे ऑटो-पायलट सिस्टम यह समझे कि ड्राइवर के हाथ स्टीयरिंग व्हील्स पर हैं।

रिपोर्ट बताती है कि व्यक्ति पर आपराधिक आरोप लगाया गया है और केस कोर्ट तक पहुंचा दिया गया है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *