TCS का प्रॉफिट उम्मीद से रहा कम, क्लाइंट्स के खर्च घटाने का पड़ा असर

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO, Rajesh Gopinathan ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने उनकी जगह BFSI के हेड, K Krithivasan को CEO नॉमित किया है। कंपनी के साथ गोपीनाथन 15 सितंबर तक बने रहेंगे। पिछले कुछ महीनों से भारत के साथ ही ग्लोबल टेक इंडस्ट्री को इकोनॉमिक स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, ” TCS के साथ 22 वर्ष से अधिक के शानदार करियर और पिछले छह वर्षों के दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर सफल पारी के बाद राजेश गोपीनाथन ने कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है। बोर्ड ने K Krithivasan को तुरंत प्रभाव से CEO के तौर पर नामित किया है। गोपीनाथन के साथ कृतिवासन बीच की अवधि में कार्य करेंगे और उन्हें अगले फाइनेंशियल ईयर में मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया जाएगा।” देश की IT इंडस्ट्री को अपने दो प्रमुख मार्केट्स – अमेरिका और यूरोप में चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। 

TCS के साथ 1989 में जुड़ने वाले कृतिवासन ने कंपनी के साथ अपने करियर के दौरान विभिन्न डिविजंस की अगुवाई की है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 10,846 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में लगभग 9,800 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया था। कंपनी की अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान ऑर्डर बुक 7.8 अरब डॉलर की रही। यह सितंबर तिमाही में 8.1 अरब डॉलर की थी। 

एनालिस्ट्स ने तीसरी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 11,046 करोड़ रुपये रहने का अनुमान दिया था। IT सेक्टर पर अमेरिका और यूरोप में स्लोडाउन का असर पड़ा है, जहां से इसे अपने रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा मिलता है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के लिए अपने अधिकतर वर्कर्स को 100 प्रतिशत वेरिएबल पे देने का फैसला किया था। TCS ने दूसरी तिमाही में भी 100 प्रतिशत वेरिएबल पे का भुगतान किया था। कंपनी की वर्कफोर्स में तीसरी तिमाही में 2,197 वर्कर्स की कमी हुई थी। दिसंबर में समाप्त तिमाही के TCS की कुल वर्कफोर्स 6,13,974 की थी। पिछले कुछ महीनों में माइक्रोसॉफ्ट सहित कुछ बड़ी सॉफ्टवेयर और टेक कंपनियों ने कॉस्ट घटाने के लिए छंटनी जैसे कदम भी उठाए हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *