इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री ने मार्च में पकड़ी रफ्तार, Tata Motors की टॉप पोजिशन बरकरार

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने इन व्हीकल्स का मार्केट दोगुना हो गया। यह पिछले वर्ष मार्च में 1.3 प्रतिशत से बढ़कर इस वर्ष के समान महीने में 2.6 प्रतिशत पर पहुंच गया। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स मार्च में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 130 प्रतिशत बढ़ी है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, मार्च में 8,566 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 3,718 यूनिट्स की थी। फरवरी की तुलना में यह बढ़ोतरी 87.85 प्रतिशत की है। इस वर्ष फरवरी में 4,560 इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री हुई थी। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स 7,137 यूनिट्स बेचकर पहले स्थान पर रही। FADA ने बताया कि व्हीकल्स की रिटेल सेल्स का डेटा रोड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के साथ मिलकर देश भर के RTO से एकत्र किया गया है। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मार्च में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 57.71 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले महीने 85,793 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मार्च में 54,400 यूनिट्स का था। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट शेयर बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया है। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 4.2 प्रतिशत का था। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 82.21 प्रतिशत बढ़ी है। मार्च में 45,229 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स बेचे गए। यह बिक्री पिछले वर्ष के इसी महीने में 24,823 यूनिट्स की थी। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का मार्केट शेयर बढ़कर 52.1 प्रतिशत हो गया है। इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की मार्च में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 171.32 प्रतिशत अधिक रही है। पिछले महीने 350 इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री हुई। यह पिछले वर्ष के समान महीने में 129 यूनिट्स की थी। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था, “ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।” इस इंडस्ट्री से 2030 तक लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स बन सकती हैं। EV से जुड़ी इंडस्ट्री को मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने कई उपाय किए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *