Bitcoin में जोरदार तेजी, एक दिन में वैल्यू 2,000 डॉलर से ज्यादा बढ़ी

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 9.37 प्रतिशत की जोरदार बढ़त थी। पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट और क्रिप्टो मार्केट को लगे झटकों के बाद बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 24,346 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 2,000 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

Ether में भी 5.63 प्रतिशत की बढ़त थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,673 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 84 डॉलर बढ़ा है। बिटकॉइन और इथर में उछाल के साथ ही अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज में बढ़ोतरी हुई है। इनमें Avalanche, Cardano, Polygon, Solana, Polkadot, Tron और Litecoin शामिल हैं। इसके अलावा Tether, USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में भी तेजी रही। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 5.50 प्रतिशत बढ़कर 1.08 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, “क्रिप्टो सेगमेंट में पिछले कुछ दिनों से चल रही भारी बिकवाली के बाद मार्केट में यह अस्थायी राहत है। बिटकॉइन की एक्सचेंज नेट पोजिशन से इस बिकवाली पर लगाम लगने का संकेत मिल रहा है।” CoinSwitch के क्रिप्टो इकोसिस्टम लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets 360 को बताया, “क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े तीन बैंकों, Silvergate, SVB और Signature के दिवालिया होने से शॉर्ट-टर्म में लिक्विडिटी को लेकर समस्या हो सकती है क्योंकि ये बैंक अमेरिकी डॉलर के क्रिप्टो एसेट्स के बीच एक्सचेंज के लिए बड़ा जरिया थे। क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए नए बैंकिंग पार्टनर्स दिख सकते हैं। इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में क्रिप्टो स्टार्टअप्स की जरूरतें पूरी करने वाले Mercury और BCB Group के पास जा रहे हैं। इससे इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में स्विट्जरलैंड, दुबई, ब्रिटेन और हांगकांग जैसे अधिक फ्रेंडली डेस्टिनेशंस का रुख कर सकती हैं।” 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *