शाहरुख खान ने नोएडा में बिखेरा जलवा, बाहें फैला कर Auto Expo में पेश की 631 माइलेज वाली Hyundai Ioniq 5

ऑटो एक्स्पो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जलवा बिखेरा। जी हां शाहरुख ऑटो ऑटो एक्सपो 2023 में हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाने के लिए आए थे। बस फिर क्या होता, शाहरुख ने अपने अनोखे अंदाज में इलेक्ट्रिक कार के आगे बाहें फैलाई और पूरी महफिल लूट ली। शाहरुख वर्तमान में हुंडई के ब्रांड एंबेसडर हैं। जी हां उनका और साउथ कोरियन कंपनी का 25 सालों से ज्यादा पुराना रिश्ता है। आज हम आपको हुंडई की इस अनोखी कार के बारे में बता रहे हैं जो कि शाहरुख द्वारा पेश की गई।
 

Hyundai Ioniq 5 की कीमत और बुकिंग 

कीमत की बात की जाए तो Auto Expo 2023 में पेश की गई Hyundai Ioniq 5 की इंट्रोडक्टरी कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है। वहीं बुकिंग की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक कार को महज 1 लाख रुपये देकर हुंडई की ऑफिशियल साइट से बुक किया जा सकता है।
 

Hyundai Ioniq 5 की पावर और स्पेसिफिकेशंस

पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Hyundai Ioniq 5 भारत में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, जिसके साथ 72.6kWh की बैटरी दी गई है। यह मोटर 160 किलो वॉट की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर ARAI सर्टिफाइड 631km की रेंज प्रदान करती है। स्पीड की बात करें तो यह महज 7.6 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की दूरी तय कर सकती है।  चार्जिंग समय की बात करें तो यह कार सिर्फ 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

Hyundai IONIQ 5 को हुंडई के नए इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर तैयार किया गया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार Gravity gold matte, Midnight black pearl और Optic White में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Hyundai Ioniq 5 को वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर, वर्ल्ड कार डिजाइन ऑफ द ईयर और वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल ऑफ द ईयर का खिताब भी मिला है।
 

Hyundai IONIQ 5 के फीचर्स

एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें पैरामैट्रिक पिक्सल एलईडी हैडलैंप्स, पैरामैट्रिक पिक्सल एलईडी टेललैंप्स, पैरामैट्रिक पिक्सल डिजाइन एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्मट, कॉलम टाइप शिफ्ट बाय वायर, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक,  हाइट एडजेस्टमेंट के साथ हैंड्स फ्री स्मार्ट पावर टेल गेट और एलईडी टर्न इंटीकेटर्स के साथ हीटेड आउटसाइड मिरर दिए गए हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *