फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में यशराज फिल्म्स के फैसले की जानकारी दी है। बताया है कि पठान के मिडनाइट शो भी शुरू हो रहे हैं। आज रात से पठान के लेट नाइट शो देखे जा सकेंगे। ये शो पूरे भारत में देखे जा सकेंगे और रात 12.30 बजे से शुरू होंगे। उन्होंने लिखा, ‘पठान’ मिडनाइट शो शुरू… #YRF ने जनता की अभूतपूर्व मांग को पूरा करने के लिए #पठान के लेट नाइट शो जोड़े – आज रात 12.30 बजे से पूरे #भारत में।
इसके अलावा एक और ट्वीट में तरण ने इस फिल्म के कलेक्शन के कुछ आंकड़े भी शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म पठान ने देश की 3 नेशनल चेन्स PVR, INOX और Cinepolis में दोपहर 3 बजे तक 20.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पीवीआर में 9.40 करोड़, INOX में 7.05 करोड़ और Cinepolis में 3.90 करोड़ रुपये दोपहर 3 बजे तक जुटाए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पठान को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान के फैंस अपने-अपने अंदाज में सिनेमाघरों में टूट रहे हैं। बॉक्सऑफिसइंडिया की एक रिपोर्ट में पहले ही बताया जा चुका है कि फिल्म ने 50 करोड़ रुपये की एडवांस सेल की है। मीडिया रिपोर्टों में अनुमान लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान की पठान पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
