Nasa की ऑब्‍जर्वेट्री की मदद से वैज्ञानिकों ने खोजे 400 छुपे हुए Black Hole, जानें इसके मायने

हमारा ब्रह्मांड रहस्‍यों से भरा हुआ है। इनमें भी ब्‍लैक होल (Black Hole) सबसे अनोखी चीजें हैं। वैज्ञानिक आजतक इनके बारे में पूरी तरह से नहीं जान पाए हैं। अब खगोलविदों ने आकाशगंगाओं के केंद्र में 400 से ज्‍यादा ब्‍लैक होल की खोज की है। ये ब्‍लैक होल तारों और धूल को निगल जाते हैं और आज से पहले देखे नहीं गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की चंद्र एक्स-रे ऑब्‍जर्वेट्री (Chandra X-ray Observatory) की मदद से इन्‍हें खोजा गया। माना जा रहा है कि ये ब्‍लैक होल धूल के कोकून के नीचे छिपे थे।

विशालकाय ब्लैक होल्‍स का द्रव्‍यमान सूर्य के द्रव्यमान से भी अरबों गुना ज्‍यादा होता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि लगभग सभी बड़ी आकाशगंगाओं के केंद्र में बड़े पैमाने पर ब्लैक होल होते हैं। इनमें से कुछ ब्लैक होल रेडिएशन को अवशोषित करते हैं और बाकी धूल और गैस के नीचे छुपे होते हैं। 

सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के डोंग-वू किम ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि खगोलविदों ने बड़ी संख्या में ब्लैक होल्‍स की पहचान की है। इन्‍होंने हमें यह समझने में मदद की है कि वो कैसे बिहेव कर रहे हैं।

ब्‍लैक होल्‍स को लेकर वैज्ञानिक अलग-अलग थ्‍योरी भी पेश करते हैं। पिछले साल पोलिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, निकोडेम पोपलावस्की (Nikodem Popławski) ने कहा था कि हरेक ब्लैक होल में एक नया ब्रह्मांड होता है। एक न्‍यूज वेबसाइट से बातचीत में निकोडेम ने कहा था कि हमारा पूरा ब्रह्मांड एक ब्लैक होल के अंदर मौजूद हो सकता है, जो दूसरे ब्रह्मांड का हिस्सा है। माना जाता है कि ब्‍लैक होल का साइज अलग-अलग हो सकता है। यह बहुत छोटे आकार से लेकर आकाशगंगाओं के केंद्र में मौजूद विशाल ‘दानव’ के जैसे हो सकते हैं। 

निकोडेम पोपलावस्की ने कहा था कि ब्‍लैक होल चाहे छोटे हों या बड़े, उनमें से हरेक के अंदर एक संपूर्ण ब्रह्मांड छिपा हो सकता है। इसके अलावा, बीते साल साइंटिस्‍टों ने एक लैब में ब्‍लैक होल बना डाला। वैज्ञानिकों ने करीब एक दशक पुराने स्टीफन हॉकिंग सिद्धांत (Stephen Hawking theory) को टेस्‍ट करने के लिए रिसर्चर्स ने लैब में ब्‍लैक होल की‍ स्थितियों को डेवलप किया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *