सावधान! पॉपुलर AI टूल

Apple के ऐप स्टोर (App Store) पर कथित तौर पर एक अनऑफिशियल ChatGPT ऐप ट्रेंड कर रहा है। ChatGPT एक फ्री-फॉर-ऑल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल है, जो वेब पर दुनिया भर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, वेब-आधारित AI चैटबॉट का एक अनौपचारिक ऐप वर्जन ऐप्पल ऐप स्टोर पर ट्रेंड कर रहा है। ऐप, जिसका नाम “ChatGPT Chat GPT AI with GPT-3” है, Apple यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फीस भी ले रहा है, जबकि OpenAI के लोकप्रिय चैटबॉट सॉफ्टवेयर की तरह काम करने का दावा करता है, जो यूजर्स के संकेतों के आधार पर मानव-जैसी बातचीत की नकल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अनऑफिशियल ऐप Apple के App Store पर उपलब्ध है, जो OpenAI के ChatGPT का ऐप वर्जन होने का दावा करता है, जो कि वेब पर उपलब्ध एक फ्री-फॉर-ऑल टेक्स्ट-आधारित AI टूल है। OpenAI द्वारा विकसित मूल मॉडल GPT-3 पर आधारित है और वर्तमान में इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अगले सबसे बड़े इनोवेशन के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रेंडिंग ऐप का नाम ‘ChatGPT Chat GPT AI with GPT-3’ है, और इसका ChatGPT के डेवलपर्स के साथ कोई संबंध नहीं है। ऐप स्टोर पर इस ऐप को कई बार डाउनलोड किया जा चुका है और यह ट्रेडिंग ऐप्स में भी शामिल हो चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, संदिग्ध ChatGPT ऐप यूजर्स से साप्ताहिक सब्सक्रिप्शन के लिए $7.99 (लगभग 650 रुपये), या वार्षिक सदस्यता के लिए $49.99 (लगभग 4,100 रुपये) लए जा रहे हैं, जबकि असली OpenAI की ChatGPT AI तकनीक इस्तेमाल के लिए बिल्कुल फ्री है।

ChatGPT वर्तमान में केवल वेब पर उपलब्ध है। हालांकि, जिस तकनीक पर चैटबॉट आधारित है, वह OpenAI द्वारा विकसित GPT-3 है, जिसमें चैटबॉट्स, भाषा अनुवाद, और बहुत से अन्य अनुप्रयोगों की एक बड़ी रेंज से जुड़े ऐप्स ऐप और सर्विस देखी गई हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *