पाकिस्तान में IT सेक्टर मजबूत करेगा सऊदी अरब, $10 करोड़ के प्रोजेक्ट से मिलेंगी 1 हजार नौकरियांं

पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने सऊदी अरब की मदद से IT सेक्टर में मौजूदगी बढ़ाने की योजना बनाई है। दोनों देशों के बीच कोलेब्रेशन से अगले पांच वर्षों में पाकिस्तान में लगभग 10 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा। इससे 1,000 से अधिक जॉब्स मिलने की उम्मीद है। 

सऊदी अरब के प्रिंस Fahad bin Mansour ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टेक कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की है। वह सॉफ्टवेयर कंपनी ILSA Interactive के को-फाउंडर भी हैं। प्रिंस फहद ने एक सऊदी-पाकिस्तान टेक फर्म बनाने की भी जानकारी दी। इससे दोनों देशों के बीच कारोबार को आसान बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया, “अगले पांच वर्षों में हम पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य देशों में 1,000 से अधिक जॉब्स तैयार करने पर विचार कर रहे हैं। हमें 300 से अधिक प्रोजेक्ट्स मिलने की उम्मीद है, जिनकी कुल वैल्यू कम से कम 10 करोड़ डॉलर की होगी। हमारी कंपनी क महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं और इसके लिए हम पाकिस्तान और अन्य देशों में सॉफ्टवेयर कंपनियों और यूनिवर्सिटीज के साथ पार्टनरशिप करेंगे।” 

ILSA Interactive के ऑफिस रियाद और लाहौर में हैं। कंपनी की शुरुआत पाकिस्तानी आंत्रप्रेन्योर Salman Nasir ने की थी। प्रिंस फहद की Tech House initiative की योजना सऊदी अरब में हेडक्वार्टर के अलावा पाकिस्तान में एक ब्रांच खोलने की भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच कोलेब्रेशन को बढ़ाने का जरिया उपलब्ध कराना चाहती है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman ने पेट्रोलियम से मिलने वाले रेवेन्यू पर निर्भरता कम करने के लिए अन्य सेक्टर्स में बिजनेस को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। 

क्रूड ऑयल के प्राइसेज में गिरावट से सऊदी अरब की इकोनॉमी को झटका लगा है। इस वजह से सऊदी अरब ने इकोनॉमी को मजबूत करने के लिए बहुत से सेक्टर्स में बिजनेस को बढ़ाने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत सऊदी अरब अन्य देशों के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। पाकिस्तान को भी इस योजना से अपनी इकोनॉमी में सुधार करने में मदद मिल सकती है। पाकिस्तान और सऊदी के बीच दशकों से कारोबार हो रहा है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान से सऊदी अरब को होने वाले एक्सपोर्ट में कमी आ रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *