rqaco6q

Samsung का लेटेस्ट स्मार्टफोन भारत में Samsung Galaxy A54 के रूप में लॉन्च होने जा रहा है। Samsung Galaxy A54 की लॉन्च डेट 16 मार्च के लिए निर्धारित है। लॉन्च से पहले फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। रेंडर्स में फोन का डिजाइन और कैमरा स्पेक्स भी काफी हद तक सामने आ चुके हैं। चलिए आपको Samsung Galaxy A54 के लॉन्च से पहले इसके डिजाइन, कैमरा और प्राइस डिटेल्स बताते हैं। 

Samsung Galaxy A54 कंपनी का मिडरेंज स्मार्टफोन है जो भारत में 16 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर टीज कर चुकी है। हालांकि, खबर लिखे जाने के समय पर फोन का टीजर वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं था। कंपनी ने अभी तक इसके ग्लोबल रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पिछले कई हफ्तों से यह डिवाइस में चर्चा में है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस फोन के डिजाइन में पुराने मॉडल की अपेक्षा कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

सैमसंग ने हाल ही में फोन को अधिकारिक वेबसाइट पर टीज किया था।
Photo Credit: Sammobile

कहा जा रहा है कि इसका कैमरा डिजाइन भी कुछ कुछ Galaxy S23 से मिलता जुलता होने वाला है। डिस्प्ले पर बेजल्स चारों तरफ एक ही अनुपात में दिए जाने की बात कही गई है। फ्रंट कैमरा के लिए फोन में डिस्प्ले के सेंटर में छोटा पंचहोल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा लीक्स और रेंडर्स में मिली जानकारी के मुताबिक इसके सभी स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर- 
 

Samsung Galaxy A54 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी ए54 में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले फुलएचडी रेजॉल्यूशन के साथ देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में Samsung Exynos 1380 चिपसेट दिया जा सकता है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है और 5nm प्रोसेसिंग पर बना है। इसके साथ में Mali G68 GPU ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए दिया जा सकता है। Geekbench 5 लिस्टिंग में फोन के अंदर 6 जीबी रैम बताई गई थी। साथ ही Android 13 OS का सपोर्ट भी बताया जा चुका है। लेकिन हैंडसेट 8 जीबी तक रैम के साथ भी आ सकता है, ऐसा कहा जा रहा है। इसमें 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Samsung Galaxy A54 के कैमरा स्पेक्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh कैपिसिटी की बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग के साथ देखने को मिल सकती है। फोन में डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस के लिए IP67 रेटिंग भी कंपनी दे सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में NFC, OTG और 3.5mm जैक का सपोर्ट भी डिवाइस में मिल सकता है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *