नए कलर और अलग फ्रंट डिजाइन के साथ आ सकते हैं Samsung Galaxy A54 और A34

ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी Samsung ने 1 फरवरी को अपना पहला ‘अनपैक्ड’ इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसमें लॉन्च किए जाने वाले डिवाइसेज की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, यह लगभग तय है कि इसमें सैमसंग Galaxy S23 सीरीज को लॉन्च कर सकती है। इस इवेंट के बाद एक अन्य अनपैक्ड इवेंट नेक्स्ट जेनरेशन Galaxy A के लिए हो सकता है। इसमें कंपनी  Galaxy A54 और Galaxy A34 को लॉन्च कर सकती है। इस लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ जानकारी लीक हो गई है। 

सैमसंग के Galaxy A54 और Galaxy A34 के कुछ प्रमुख फीचर्स के साथ ही इनके डिजाइन के बारे में पता चल चुका है। इन हैंडसेट्स के लॉन्च से पहले इनके बारे में कुछ अन्य जानकारी लीक हो रही है। इसमें Evan Blass ने इनके फ्रंट डिजाइन के बारे में बताया है। उन्होंने कुछ पिक्चर्स पोस्ट की हैं जिससे पता चल रहा है कि Galaxy A54 सेंटर्ड पंच-होल के साथ और Galaxy A34 ड्युड्रॉप नॉच के साथ होगा। एक दिलचस्प बात यह है कि Galaxy A54 का प्राइस अधिक होने के बावजूद इसमें थिक बेजेल हो सकते हैं। 

इन स्मार्टफोन्स के नए लाइम कलर की भी पुष्टि हुई है। इसके अलावा ये ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर्स में उपलब्ध होंगे। Galaxy A54 में नया Exynos 1380 SoC और Galaxy A34 में MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट हो सकता है। स्मार्टफोन मार्केट में मंदी से सैमसंग को बड़ा झटका है। कंपनी का चौथी तिमाही में प्रॉफिट दो-तिहाई घटकर आठ वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गया। स्लोडाउन से सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं। 

दुनिया की इस सबसे बड़ी स्मार्टफोन, TV और मेमोरी चिप मेकर के प्रॉफिट में बड़ी गिरावट कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का संकेत है। इससे अन्य टेक्नोलॉजी कंपनियों के तिमाही नतीजों में भी गिरावट आने की आशंका है। कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटकर 4.3 लाख करोड़ KRW (लगभग 27,980 करोड़ रुपये) रहने के बाद एनालिस्ट्स ने मौजूदा तिमाही में भी प्रॉफिट में कमी होने का अनुमान दिया है। इससे पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में सैमसंग का प्रॉफिट लगभग 14 लाख करोड़ KRW (लगभग 90,190 करोड़ रुपये) था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *