PUBG बनाने वाली कंपनी Krafton भारत में ला रही नया गेम! प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल्स

भारत में वीडियो गेम खेलने वाले यूजर्स की काफी बड़ी संख्या है। ऐसे यूजर्स के लिए PUBG बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने अपना नया गेम भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का यह नया गेम रोड टू वेलोर: एम्पायर्स (Road to Valor: Empires) है। इस गेम को ड्रीमोशन (Dreamotion) ने डेवलप किया है जो कि क्राफ्टन की ही सब्सिडिएरी कंपनी है। गेम को आप कहां से डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें क्या रोमांच कंपनी ने पेश किया है, इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं। 

Road to Valor: Empires वीडियो गेम भारत में लॉन्च होने वाला नया गेम है जिसे PUBG और BGMI बनाने वाली Krafton ने भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखते हुए खासतौर पर डेवलप किया है। गेम को गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। यह गेम पब्जी और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया से थोड़ा अलग है। यह प्लेयर बनाम प्लेयर (PvP) स्ट्रेट्जी गेम है। यानि कि दो प्लेयर्स इसमें आपस में भिड़ते हैं। जिसमें वह सामने वाले के खिलाफ अपनी सेना बनाते हैं और लड़ाई लड़ते हैं। इसमें प्लेयर को चुनने के लिए कई किरदारों का विकल्प जाता है जिसमें Athena, Odin, Medusa, Manticore, Achilles और Valkyries आदि शामिल हैं। 

रोड टू वेलोर: एम्पायर्स रीयल टाइम गेम में यूजर दुनिया के किसी भी हिस्से के प्रतिद्वंदी से लड़ सकता है। जिसमें वह अपने काल्पनिक गॉड, हीरो या खूंखार जानवर भी बना सकता है। रोड टू वेलोर: एम्पायर्स को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। भारतीय यूजर्स के लिए गेम में हिंदी का सपोर्ट भी दिया गया है, जैसा कि कंपनी का कहना है। साथ ही इसमें जो रिवॉर्ड यूजर को मिलते हैं वह भी भारत को ध्यान में रखते हुए अलग से जोड़े गए हैं। ऐप में कंपनी कुछ इन-ऐप बेनिफिट्स भी दे रही है। इसके लिए यूजर से कुछ चार्ज भी लिया जाता है। गेम भारत के अलावा अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध है। लेकिन कंपनी ने भारतीय वर्जन को कुछ बदलावों के साथ पेश किया है।  

Krafton India ने गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन कुछ दिनों पहले शुरू कर दिया था। कंपनी इससे पहले भारत में PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) भी पेश कर चुकी है जो काफी पॉपुलर गेम रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले साल कंपनी के पॉपुलर गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया BGMI को भारत में गूगल प्लेट स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया था। इससे भी पहले 2020 में कंपनी के पॉपुलर गेम PUBG Mobile को भारत सरकार की ओर से बैन कर दिया गया था। इस गेम पर IT Act के सेक्शन 69A के तहत बैन लगाया गया था। इसके साथ सरकार की ओर से चीन से संबंध रखने वाली कई और ऐप्स को भी बैन कर दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *