देश में पहली बार मिला मोबाइल और EV बैटरी में इस्तेमाल होने वाले Lithium का रिजर्व

दुनिया भर में दुर्लभ माने जाने वाले Lithium का देश में पहली बार रिजर्व मिला है। केंद्र सरकार ने बताया कि जम्मू और कश्मीर में यह पाया गया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरी में लिथियम का इस्तेमाल होता है। यह एक नॉन-फेरस मेटल है और इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। 

माइंस सेक्रेटरी Vivek Bharadwaj ने बताया, “देश में पहली बार जम्मू और कश्मीर में लिथियम का रिजर्व मिला है।” जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) की ओर से किए गए एक्सप्लोरेशन में जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में लिथियम का रिजर्व मिला है। माइंस भारत में लिथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे बहुत से मिनरल्स का इम्पोर्ट किया जाता है। हाल ही में माइंस मिनिस्ट्री ने कहा था कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज के लिए महत्वपूर्ण मिनरल्स की सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से उपाय किए जा रहे हैं। लिथियम सहित कुछ मिनरल्स का ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना से इम्पोर्ट हो रहा है। 

62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की मीटिंग में Bharadwaj ने कहा कि चाहे मोबाइल फोन हो या सोलर पैनल, महत्वपूर्ण मिनरल्स की जरूरत बढ़ रही है। उनका कहना था कि आत्मनिर्भर बनने के लिए देश को इन मिनरल्स को खोज और इन्हें प्रोसेस करने की जरूरत है। 

नमक से लेकर ऑटोमोबाइल तक का बिजनेस करने वाले Tata Group ने भारत और यूरोप में EV के लिए बैटरी सेल प्लांट्स लगाने की योजना बनाई है। टाटा ग्रुप की ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने हाल ही में कहा था कि इलेक्ट्रिक कारों में लोकल कंपोनेंट्स की हिस्सेदारी बढ़ाने में EV की बैटरी के लिए सेल मैन्युफैक्चरिंग को लोकलाइज करना महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी को लोकल सप्लाई चेन तैयार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत के अलावा यूरोप में प्लांट लगाने पर विचार कर रही है। इससे यूरोप में फैक्टरी रखने वाली कंपनी की प्रीमियम कार यूनिट Jaguar Land Rover की बैटरी सेल की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा। बैटरी सेल मैन्युफैक्चरिंग में इनवेस्टमेंट टाटा मोटर्स की पैरेंट कंपनी टाटा संस करेगी। हालांकि, उन्होंने इनवेस्टमेंट की रकम या इसकी अवधि की जानकारी नहीं दी थी। देश में EV की बैटरी का इम्पोर्ट किया जाता है और इस वजह से इन व्हीकल्स की कॉस्ट अधिक होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *