Republic Days Sale 2023 : 26 जनवरी को 26 रुपये में खरीदें वायरलेस बड्स, ये कंपनी दे रही ऑफर

भारत का गणतंत्र दिवस यानी ‘रिपब्‍ल‍िक डे’ नजदीक आ रहा है। 26 जनवरी के इस दिन को खास बनाने की तैयारियां अलग-अलग तरीके से की जा रही हैं। इंडियन टेक ब्रैंड लावा (Lava) ने भी कुछ खास प्‍लान किया है। लावा का वियरेबल ब्रैंड है Probuds। इसके Probuds 21 ट्रू वायरलेस बड्स को 26 जनवरी के दिन आकर्षक कीमतों में खरीदा जा सकता है। लावा ने बताया है कि वह Probuds 21 ट्रू वायरलेस बड्स को स्टॉक रहने तक सिर्फ 26 रुपये में बेचेगी। इस ऑफर का लाभ कंपनी के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Lava Store और Amazon.in पर 26 जनवरी दोपहर 12 बजे से लिया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि स्पेशल सेल में कस्‍टमर्स को क्वालिटी साउंड और स्टाइल किफायती दामों में मिलेगा।
 

Probuds 21 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Probuds 21 में 12mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं जो कि शानदार साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। बैटरी की बात की जाए तो इन बड्स में 60mAh बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 45 घंटे तक चल सकती है। इनमें एक बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 75ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी मिलता है। सेफ्टी के लिए बड्स में स्टेम डिजाइन के साथ IPX4 रेटिंग दी गई है।

लावा प्रो बड्स 21 में वेक एंड पेयर फीचर मिलता है जो कि यूजर्स को बड्स को स्मार्टफोन के साथ आसानी से और तुरंत कनेक्ट करने में मदद करता है। इसका नॉयज आइसोलेशन फीचर कॉलिंग को बेहतर बनाता है। इसमें वॉयस असिस्टेंट का फीचर भी मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह व्हाइट, ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, सनसेट रेड और ओशन ब्लू समेत कई कलर्स में उपलब्ध है।
 

Probuds 21 की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात की जाए तो आमतौर पर Probuds 21 की कीमत 1,299 रुपये है। कंपनी इनके साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी प्रदान करती है। सेल के दौरान इन ईयरबड्स को सिर्फ 26 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मौके का लाभ उठाने के लिए 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे Amazon या Lava पर क्लिक कर सकते हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *