Republic Day Parade 2023 Live: भारत आज मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, क्या होगा खास, ऐसे देखें रिपब्लिक डे परेड लाइव

भारत आज 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है जिसके लिए राजधानी दिल्ली में खास समारोह का आयोजन होता है। अबकी बार भी 74वें गणतंत्र दिवस के लिए खास तैयारियां की गई हैं। आयोजन में विभिन्न राज्यों की झांकियां भी निकाली जाती हैं। इसके अलावा गीत-संगीत से जुड़े कई तरह के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं। साथ ही कार्यक्रम में एक खास अतिथि को भी बुलाया जाता है। इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए राजधानी में क्या तैयारियां हैं, और इस दौरान होने वाली परेड को आप कैसे लाइव देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर दे रहे हैं। 

26 जनवरी, 2023 को आज भारत अपने 74वें गणतंत्र दिवस को मना रहा है। राजधानी दिल्ली में इस दौरान खास परेड का आयोजन किया गया है जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं। मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी मौजूद रहेंगे। इस बार की परेड में आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और उभरते भारत पर कार्यक्रम में खास प्रदर्शन किए जाएंगें। परेड की शुरुआत पीएम मोदी युद्ध स्मारक से करेंगे जहां देश के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। 

गणतंत्र दिवस की परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। हेलिकॉप्टर द्वारा दर्शकों पर फूल बरसाने का कार्यक्रम भी परेड में शामिल है। रिपब्लिक डे की परेड में भारत की जल सेना, थल सेना और वायु सेना के साथ पैरामिलिट्री के जवान भी परेड करते दिखाई देंगे। अबकी बार की परेड में 17 राज्यों की झांकियां देखने को मिलेंगीं। जिनमें भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ देश की सुरक्षा क्षमता को भी दर्शाया जाएगा। 
 

रिपब्लिक डे परेड 2023 को कैसे देखें लाइव?

26 जनवरी, 2023 की गणतंत्र दिवस परेड को आप अपने घर बैठे भी लाइव देख सकते हैं। कर्तव्य पथ से इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन चैनल पर किया जाएगा। रिपब्लिक डे परेड को आप यहां लाइव देख सकते हैं जो कि बिल्कुल मुफ्त है। दूरदर्शन के नेशनल चैनल (DD National) और YouTube चैनल पर कार्यक्रम का प्रसारण आप 9.15 बजे से लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा प्रसार भारती पर भी परेड लाइव दिखाई जाएगी। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *