Jio का धमाका प्लान! 3 महीने तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल और कई ऐप्स का सब्सक्रिप्शन! जानें कीमत

Reliance Retail और Reliance Jio क्रमश: 63 अरब डॉलर और 58 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ दुनिया की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हैं। एक फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिलायंस ग्रुप की इन दोनों कंपनियों ने छठे और सातवें स्थान पर कब्जा किया है। इस रिपोर्ट में अन्य कंपनियों के स्थान के बारे में भी बताया गया है, जिनमें TikTok ऐप की मालिक चाइनीज कंपनी ByteDance, फाइनेंशियल सर्विस देने वाली Ant Group और एलन मस्क की SpaceX शामिल है।

Tipalti की एक लेटेस्ट रिपोर्ट का हवाला देते हुए Business Today ने बताया कि Reliance Retail और Reliance Jio दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में क्रमश: छठे और सातवें स्थान में शामिल हो गई है। वहीं, ByteDance, Ant Group और SpaceX इस टॉप 10 लिस्ट को लीड कर रही हैं। Tipalti के अनुसार, इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए फर्म ने डेटा Crunchbase और Tracxn से लिया है।

टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस की वैल्यू 180 अरब डॉलर आंकी गई है। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पिछले एक साल में इसका मूल्यांकन 40 अरब डॉलर बढ़ा है। वहीं, जैक मा (Jack Ma) द्वारा स्थापित एंट ग्रुप ने इस साल स्पेसएक्स को दूसरे स्थान से नीचे करते हुए खुद दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। Ant Group की वैल्यूएशन 150 अरब डॉलर है। स्पेसएक्स, जो अब तीसरे स्थान पर है, उसकी वैल्यूएशन में कथित तौर पर कोई बदलाव नहीं आया है और कंपनी अभी भी 125 अरब डॉलर पर बनी हुई है।

बता दें कि जिन कंपनियों की वैल्यू 100 अरब डॉलर से ऊपर होती है, उन्हें हेक्टोकॉर्न (Hectocorn) कहा जाता है और ये टॉप 10 कंपनियां यही कहलाती है।

यूं तो टॉप 10 में केवल एक भारतीय कंपनी ने जगह बनाई है, लेकिन कुछ भारतीय कंपनियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की पूरी लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। रिपोर्ट बताती है कि Edtech (BYJU’S) लिस्ट में 18वें स्थान पर है। इसके अलावा, इसमें Swiggy, OYO, RazorPay, Ola, CRED, Pharmeasy सहित कुछ अन्य कंपनियां भी शामिल हैं।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *