Redmi Watch 3, Redmi Band 2, Redmi Buds 4 Lite का ऑफिशिअल टीजर आउट! 27 दिसंबर को होंगे लॉन्च!

Xiaomi की ओर से Redmi Watch 3, Redmi Band 2 और Redmi Buds 4 Lite का ऑफिशिअल टीजर जारी कर दिया गया है। कंपनी 27 दिसंबर को एक बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है जिसमें रेडमी के कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। इसमें वॉच 3, बैंड 2 के अलावा Redmi K60 और Redmi Note 12 Pro Speed Edition को भी लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने एक सरप्राइज लॉन्च की बात कही थी। लेकिन इस लॉन्च के बारे में अब कुछ संकेत भी कंपनी ने दे दिए हैं। चीन की सोशल मीडिया साइट पर इस अपकमिंग लॉन्च को कंपनी ने टीज कर दिया है। 

Redmi Watch 3, Redmi Band 2 और Redmi Buds 4 Lite को ब्रैंड ने Weibo पर टीज किया है। ये अपकमिंग वियरेबल्स आने वाले 27 दिसंबर को लॉन्च किए जा सकते हैं। 27 दिसंबर को चीन में कंपनी एक कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है जिसमें इन सभी प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी 2023 न्यू ईयर कॉन्फ्रेंस में अब तक कंपनी ने 5 प्रोडक्ट्स का लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। जिसमें ऊपर बताए गए वियरेबल्स के अलावा Redmi K60 और Redmi Note 12 Pro Speed Edition भी शामिल हैं। 

टीजर में वियरेबल्स का डिजाइन भी पता चलता है। Redmi Watch 3 में कंट्रोलर बटन राइट साइड में दिखाई दे रहा है जबकि इसमें स्ट्रैप ग्रीन कलर में बहुत शानदार दिख रहा है। वॉच के फ्रेम फ्लैट दिख रहे हैं। Redmi Band 2 भी इसके पहले आए मॉडल वाले डिजाइन में दिख रहा है। Redmi Buds 4 Lite में कंपनी ने काफी यूनीक डिजाइन दिया है। इसमें ब्रैंड ने ब्लैक और ग्रीन कलर थीम का इस्तेमाल किया है। 

Xiaomi वियरेबल्स के लिए अफॉर्डेबल रेंज में प्रोडक्ट्स लेकर आती है लेकिन इस बार कंपनी ने डिजाइन में बेहद आकर्षक बदलाव किए हैं। अभी तक इनकी कीमत के बारे में कोई भी संकेत ब्रैंड की ओर से नहीं दिया गया है। उम्मीद की जा सकती है कि हमेशा की तरह शाओमी इन्हें कम कीमत में कस्टमर्स को पेश कर सकती है। इसके अलावा प्रोडक्ट्स के बारे में पूरी जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आ सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *