Redmi Smart Fire TV नए एलेक्सा रिमोट के साथ भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Redmi ने अपना Smart Fire TV भारत में लॉन्च किया है। यह केवल 32 इंच के साइज में उपलब्ध है। नया टेलीविजन Redmi के अपने TV में सॉफ्टवेयर को लेकर रवैये में एक बदलाव का संकेत है। कंपनी ने अपने पहले नॉन-एंड्रॉयड TV में Fire OS के लिए Amazon के साथ टाई-अप किया है। एमेजॉन के Fire TV स्ट्रीमिंग डिवाइसेज में Fire TV सॉफ्टवेयर पैकेज लोकप्रिय हो रहा है। Redmi को उम्मीद है कि वह कस्टमर्स को एमेजॉन और Alexa स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम के साथ एक अफोर्डेबल टेलीविजन का विकल्प दे सकेगी। 

इसका प्राइस 13,999 रुपये है और यह केवल 32 इंच के साइज और HD (1,366×768) रिजॉल्यूशन में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 21 मार्च से शुरू होगी और यह शुरुआत में एमेजॉन और Mi ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। इस टेलीविजन के साथ मिलने वाला रिमोट Fire TV इंटरफेस के लिए डिजाइन किया गया है। 

Redmi Smart Fire TV के स्पेसिफिकेशंस

इस टेलीविजन में Fire OS 7 दिया गया है और अन्य ब्रांड्स के Fire TV एडिशंस की तरह इसका यूजर इंटरफेस है। Fire OS अधिकतर स्मार्ट टीवी ऐप्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सपोर्ट करता है। इनमें Apple TV, Netflix और Disney+ Hotstar के अलावा एमेजॉन के प्राइस और एमेजॉन म्यूजिक जैसे अपने ऐप्स शामिल हैं। इसमें साउंड के लिए 20 W स्पीकर सिस्टम है जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5 और डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ ही AirPlay और Miracast के लिए सपोर्ट है। इसमें दो HDMI पोर्ट्स, दो  USB पोर्ट्स,  AV इनपुट सॉकेट, वायर्ड हेडफोन या स्पीकर के लिए 3.5 mm सॉकेट, वायर्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक Ethernet पोर्ट और एक एंटीना सॉकेट दिया गया है। यह टेलीविजन इस सेगमेंट में अन्य ब्रांड्स के TV को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसमें 1 GB का RAM और 8 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। 

इसके रिमोट में एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को शुरू करने के लिए एलेक्सा बटन दिया गया है, जिसका इस्तेमाल आपके एमेजॉन एकाउंट से जुड़े किसी स्मार्ट होम डिवाइस के लिए भी हो सकता है। रिमोट में प्राइम वीडियो, एमेजॉन म्यूजिक और नेटफ्लिक्स के लिए कीज के अलावा प्लेबैक कंट्रोल और एक म्यूट बटन दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *