Realme C33 2023 लॉन्‍च : 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आया नया रियलमी स्‍मार्टफोन, कीमत कर देगी खुश!

Realme C33 2023 एडिशन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह पिछले साल सितंबर में लॉन्‍च किए गए मॉडल से थोड़ा बेहतर स्‍पेसिफ‍िकेशंस के साथ आता है। पिछले साल आए C33 मुकाबले इसमें ज्‍यादा स्‍टोरेज भी ऑफर किया गया है। फोन को 3 कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है और इसे रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल 3जीबी रैम मॉडल को पेश किया था,जो 2023 एडिशन में नहीं है। यूजर्स को 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्‍टोरेज या 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल खरीदने का विकल्‍प‍ दिया गया है। 
 

भारत में Realme C33 2023 की कीमत और उपलब्धता

भारत में Realme C33 2023 की कीमत 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 9,999 रुपये है। यह डिवाइस 4GB+128GB वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 10,499 रुपये है। Realme C33 2023 को रियलमी स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह 3 कलर ऑप्‍शंस- एक्वा ब्लू, नाइट सी और सैंडी गोल्ड में उपलब्ध है।

बात करें पिछले साल लॉन्‍च हुए Realme C33 की। उसके 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 8,999 रुपये थे, जबकि 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये थी। 
 

रियलमी C33 2023 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आने वाला रियलमी C33 2023 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड रियलमी UI S एडिशन पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 120 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट और 88.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो दिया गया है। 

रियलमी का यह स्‍मार्टफोन यूनिसॉक के T612 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। बात करें कैमरो की, तो Realme C33 2023 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्‍सल के प्राइमरी सेंसर और AI सेंसर से लैस है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डिस्प्ले में दिए गए वॉटरड्रॉप नॉच में फ‍िट है। 

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है। यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 3.5 mm का ऑडियो जैक कंपनी ने बरकरार रखा है। यूजर की सिक्‍योरिटी की परवाह करते हुए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर फोन में दिया गया है, जोकि पावर बटन में फ‍िट है। Realme C33 2023 एक 5जी स्‍मार्टफोन नहीं है। इसका वजन 187 ग्राम है। 
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *