Ranbir Kapoor Animal Scene Leak: एनिमल से फिर लीक रणबीर कपूर का लुक! नया अंदाज़ देख फैंस के उड़े होश!

रणबीर कपूर बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जो अपने किरदार को पूरी तरह से जीकर फिल्म में निभाते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के फैंस कायल हो जाते हैं। अब वह अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल (Animal) को लेकर चर्चा में है। Animal फिल्म से रणबीर कपूर का लुक हाल ही में T-Series द्वारा अधिकारिक रूप से जारी किया गया था, जिसकी फैंस ने जमकर तारीफ की थी। उनके इस अवतार ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। लेकिन अब उन्होंने फिर से फैंस को हैरान कर दिया। क्योंकि फिल्म में उनका एक और लुक सामने आया है, जो कि पहले वाले लुक से एकदम उलट है। आप भी इसे देखकर चौंक जाएंगे। आइए बताते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। 

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की रिलीज डेट (Animal Release Date) 11 अगस्त 2023 है। फिल्म के रिलीज में अब लगभग 2 महीने का ही समय बचा रह गया है। लेकिन फिल्म के सेट उनका एक और वीडियो लीक हो गया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी  है। उनका यह नया लुक हाल ही में रिलीज किए गए लुक से बिल्कुल हटकर है। फिल्म के पोस्टर में जहां वे लम्बे बाल, लम्बी दाढ़ी, खूंखार अंदाज में नजर आए थे, अब इस नए लीक में क्लीन शेव लुक के साथ बिल्कुल ही अलग दिख रहे हैं। आप भी देखें उनका लीक हुआ ये वीडियो- 

संदीप रेड्डी वेंगा निर्देशित ‘एनिमल’ में रणबीर का यह नया गेटअप फैंस को दीवाना बना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक कॉलेज में प्रोफेसर के तौर पर क्लास ले रहे हैं। उन्होंने प्लेन सफेद शर्ट पहनी है और टाई भी लगी है। पीछे ब्लैकबोर्ड भी दिख रहा है। यह वीडियो Twitter पर अपलोड किया गया है। यह दूसरी बार है जब फिल्म से रणबीर का लुक लीक हुआ है। लेकिन रोचक बात इसी में छुपी है। इसके पहले पोस्टर लुक में जहां वे एक खूंखार अपराधी नजर आए थे, इसमें वह एक शिक्षक बने हैं जो जिसका अपराध की दुनिया से दूर दूर तक नाता नहीं सोचा जा सकता है। 

इन दोनों ही लीक से फिल्म की कहानी के बारे में बड़ा क्लू मिलता है। एक तरफ कॉलेज में प्रोफेसर, और दूसरी तरफ हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लिए एक खूंखार गैंगस्टर! इससे पता चलता है कि फिल्म में उनका किरदार एक जिम्मेदार, शिक्षित नागरिक से एक खूंखार अपराधी में कैसे बदल जाता है। फिल्म काफी रोचक कहानी के साथ आ सकती है। इसमें रणबीर कपूर लीड में हैं जिनके साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओँ में नजर आने वाले हैं। एक और जबरदस्त बात ये भी है कि फिल्म का क्लैश सनी देओल की गदर-2 (Gadar 2) से होने वाला है। साथ ही रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ (Jailer) भी इसी के साथ रिलीज हो रही है। ऐेसे में तीनों ही मेगा फिल्मों के बीच कौन सी फिल्म बाजी मारती है, ये देखना काफी रोमांचक होगा। 
 

By Automatic RSS Feed

यह खबर या स्टोरी Aware News 24 के कर्मचारियों द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेट फीड से प्रकाशित हुई है। Note:- किसी भी तरह के विवाद उत्प्पन होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी चैनल या संस्थान या फिर news website की नही होगी. मुकदमा दायर होने की स्थिति में और कोर्ट के आदेश के बाद ही सोर्स की सुचना मुहैया करवाई जाएगी धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *