Pop Kaun Trailer: जाते-जाते फिर हंसा गए सतीश कौशिक... कॉमेडी सीरीज Pop Kaun का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड के जाने माने कलाकार और फिल्म मेकर सतीश कौशिक ने 9 मार्च को दुनिया को अलविदा कह दिया। इस मशहूर कलाकार की याद में Disney Hotstar ने उनके आखिरी शो ‘पॉप कौन’ (Pop Kaun) का ट्रेलर रिलीज किया है। हालांकि ओटीटी पर यह सतीश कौशिक का पहला ही शो होने वाला था, जो अब आखिरी भी बन चुका है। आने वाले सप्ताह में रिलीज होने वाले इस शो में दर्शकों को कॉमेडी जगत की कई मशहूर हस्तियां दिखाई देंगी। ट्रेलर को देख एक तरफ जहां फैंस को हंसने का थोड़ा मौका मिला है, वहीं कुछ लोगों की आंखें भी नम हो आई हैं। 

सतीश कौशिक के वेब शो ‘पॉप कौन’ (Pop Kaun) का ट्रेलर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Disney Plus Hotstar की ओर से रिलीज कर दिया गया है। सीरीज के शो 17 मार्च से दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे। सभी के सभी एपिसोड 17 मार्च को ही रिलीज कर दिए जाएंगे। ट्रेलर की शुरुआत ही ‘मेरा बाप कौन है’ से होती है जिसकी खोज आखिर तक जारी रहती है। 2.17 मिनट के इस मजेदार ट्रेलर में आप कई दफा ठहाका लगाकर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। कुणाल खेमू, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और जैमी लीवर समेत सभी कलाकारों की फ्रेश कॉमेडी आपको ट्रेलर में ही काफी हद तक गुदगुदा जाती है। आप भी देखें ये मजेदार ट्रेलर- 

‘पॉप कौन’ (Pop Kaun) के डायरेक्टर फरहाद सामजी हैं। 17 मार्च से स्ट्रीम होने जा रहे शो के ट्रेलर को मेकर्स ने दिवंगत सतीश कौशिक को समर्पित किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कॉमेडी के महान कलाकार सतीश कौशिक को सलाम, जिनके काम ने सालों तक हमें हंसाया है। सभी एपिसोड 17 मार्च से स्ट्रीम किए जाएंगे’। वेब शो में  कुणाल खेमू, सतीश कौशिक, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, सौरभ शुक्ला, नूपुर सेनन और जैमी लीवर मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। 

सोशल मीडिया पर ट्रेलर के सामने आते ही फैंस ने भी सतीश कौशिक को याद किया। एक यूजर ने लिखा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि आपकी ये आखिरी फिल्म हिट होगी, और दुनिया में सभी लोग इसे सफल बनाने की कोशिश करेंगे।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इंडस्ट्री आपको कभी भुला नहीं पाएगी। आप बहुत अच्छे इंसान थे। फैंस के दिलों में आप हमेशा जिंदा रहेंगे।’ इसी तरह हजारों की संख्या में ट्रेलर पर कमेंट फैंस की ओर से किए गए हैं। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *