WhatsApp पर बिना पासवर्ड नहीं खुलेगी भेजी गई फोटो, ये रहा आसान तरीका

WhatsApp अपने यूजर्स के मैसेज को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखता है, जिसका मतलब है कि आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को आप या रिसीवर के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं पढ़ सकता है। हालांकि, यदि आपका फोन या मैसेज रिसीव करने वाले फोन किसी व्यक्ति के हाथ लगता है, तो वह आपके मैसेज या तस्वीरों को देख सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके द्वारा भेजी गई फोटो को केवल रिलीव करने वाला दी देख सके और उसके अलावा कोई और नहीं, तो आप भेजे गए फोटो को पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं। इसके बाद फोटो को रिसीव करने वाला व्यक्ति उस तस्वीर को आपके द्वारा बताए गए सही पासवर्ड से ही ओपन कर सकता है। जी हां, यह संभव है और इसे करने का तरीका भी बेहद आसान है।

यहां हम आपको WhatsApp पर अपनी तस्वीरों को पासवर्ड के साथ एन्क्रिप्ट करके शेयर करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
 

तस्वीर को PDF में बदलकर लॉक करना

इस तरीके में हम एक इमेज को एक पासवर्ड एन्क्रिप्टेड पीडीएफ में कन्वर्ट करेंगे। तस्वीर को एन्क्रिप्ट करने और फिर शेयर करने का तरीका इस प्रकार है:

1. सबसे पहले अपने Android फोन के Play Store पर कोई अच्छा ‘Image to PDF’ कन्वर्टर ऐप खोजे और उसे डाउनलोड करें। प्ले स्टोर पर इस तरह के हजारों ऐप हैं, जिनमें से एक DLM Infosoft डेवलपर का ‘Image to PDF – PDF Maker’ ऐप है।

2. अब ऐप के अंदर आपको नीचे मौजूद ‘+’ बटन पर टैप करना है, जिसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे – ‘Gallery’ और ‘Camera’

3. यदि आप गैलेरी से कोई तस्वीर लेना चाहते हैं, तो आपको ‘Gallery’ पर टैप करना होगा और अगर आपको सीधा तस्वीर खींचकर उसे PDF बनाना है, तो आप ‘Camera’ पर टैप करें।

4. गैलेरी ऑप्शन चुनने के बाद आपके सामने आपकी गैलेरी होगी, जिसमें से आपको भेजे जाने वाली फोटो को चुनना है और ऊपर मौजूद ‘Done’ बटन पर टैप करना है।

5. अब आपको ऊपर दाईं ओर तीन बटन दिखाई देंगे, जिनमें से बीच वाला (लाल रंग के ग्राफिक्स वाला) PDF बनाने का बटन है। आपको उसपर टैप करना होगा।

6. अब आपको PDF का नाम देना है और उसके नीचे मौजूद ‘Password Protection’ बटन पर ‘टिक’ लगाना है। ऐसा करते ही एक एक्स्ट्रा ऑप्शन खुल जाएगा, जिसका नाम ‘PDF Password’ होगा। आपको यहां अपने मर्जी का एक पासवर्ड डालना होगा।

7. अब आपको नीचे मौजूद ‘Ok’ बटन पर टैप करना है, जिसके बाद आपकी PDF फाइल बन जाएगी।

8. अब आपको फाइल के दाईं ओर बने शेयर बटन पर टैप करना है और ऐप लिस्ट में से WhatsApp चुनना है।

9. WhatsApp चुनते ही आपके सामने आपके व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट लिस्ट होगी। आप उस व्यक्ति को चुनें, जिसे आपको यह फोटो भेजनी है।

नोट: आपको अपने द्वारा डाले गए पासवर्ड को याद रखना होगा और जिस यूजर को तस्वीर (PDF रूप में) भेजी है, उसे यह पासवर्ड देना होगा, जिससे रिसीवर यह PDF फाइल खोल सके।
 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *