Pathaan Day 2 Worldwide Collection: पठान का जबरदस्त क्रेज, दूसरे दिन दुनियाभर में मूवी का कलेक्शन 235 करोड़ के पार!

Pathaan Day 2 Worldwide Collection: शाहरुख खान की फिल्म पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। न केवल देश में, बल्कि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार हो चुका है। जी हां, आपने सही सुना, फिल्म को रिलीज हुए अभी दो ही दिन हुए है और इसका पहला वीकेंड आज से शुरू हुआ है। भारत में पठान की दूसरे दिन की कमाई लगभग 70 करोड़ बताई जा रही है, जबकि एक ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि SRK की Pathaan ने 235 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

रमेश बाला ने आज सुबह अपने ट्वीट के जरिए बताया कि बुधवार को रिलीज होने के बाद से Pathaan ने वर्ल्डवाइड 235 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ये आकंड़ा दो दिन का है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है इन दो दिनों में भारत में फिल्म ने 70 करोड़ के करीब कमाई की है।
 

बता दें कि भारत में इस फिल्म ने अपने पहले दिन कथित तौर पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि विश्व स्तर पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 

कमाई के मामले में Pathaan बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म कहलवाने की राह पर चलती नजर आ रही है। किंग खान को बड़े पर पर्दे पर 4 साल बाद देखते हुए फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई कर फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में 7वां स्थान हासिल किया था, जबकि भारत में फर्स्ट डे इतना बड़ा कलेक्शन करने वाली फिल्मों में इसने टॉप पोजीशन हासिल की है। 

शाहरुख खान की पठान को रिलीज से पहले ही कई तरह के विवादों का सामना करना पड़ा। फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर काफी बवाल हुआ। उसके बाद फिल्म के लिए बॉयकाट ट्रेंड भी चला। लेकिन इन सब बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बात की पूरी संभावना बताई जा रही है कि शाहरुख खान की पठान वीकेंड पर केवल भारत में 200 करोड़ के आंकड़े को बड़े ही आराम से पार कर सकती है। ऐसे में देखना होगा कि वर्ल्डवाइड कमाई के साथ फिल्म कितने रिकॉर्ड तोड़ती है।

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *