Pathaan Box Office Collection Day 4: पठान ने तोड़ दिया KGF-2 और Baahubali-2 का रिकॉर्ड! चौथे दिन कमाए इतने करोड़! 500 करोड़ पार करने की राह पर फिल्म!

Pathaan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान की पठान लगातार बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाए हुए है। तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 36 करोड़ रुपये बटोरे थे। हमने आपको बताया था कि चौथे दिन वीकेंड का फायदा पठान के कलेक्शन को मिल सकता है। और हुआ भी वैसा ही। चौथे दिन फिल्म की कमाई में लगभग 20 करोड़ का इजाफा हो गया। भारत में 55 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन फिल्म ने चौथे दिन किया है, ऐसा कहा जा रहा है। इसके अलावा चौथे दिन इसने कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। फिल्म को लेकर जारी की गई रिपोर्ट कहती है कि चौथे दिन आश्चर्यजनक रूप से दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। 

शाहरुख खान की फिल्म पठान कमाई के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है। वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक पठान की कमाई का ग्राफ और ऊंचा गया। 55.75 करोड़ रुपये के अनुमानित कलेक्शन के साथ इसकी सक्सेस का कारवां चौथे दिन भी जारी रहा। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड ने चौथे दिन के आंकड़े जारी किए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने भारत में चार दिन में 222 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। पठान का जलवा लगातार जारी है। रिपोर्ट के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं जिसमें कहा गया है कि चौथे दिन लगभग 1.5 करोड़ दर्शक इसे देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। इस बीच फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिस तरह के ट्रेंड पर चल रहा है उससे यह 2023 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होती दिख रही है। चौथे दिन के धुंआधार कलेक्शन के साथ फिल्म ने पिछली कई फिल्मों को रिकॉर्ड के मामले में पीछे छोड़ दिया। प्रसिद्ध फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 200 करोड़ क्लब में तेजी से शामिल होने वाली फिल्मों में पठान ने KGF 2 और Baahubali 2 को भी पीछे छोड़ दिया है। KGF 2 पांचवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी और Baahubali 2 छठवें दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। लेकिन पठान चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई। ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने कहा है कि पठान के लिए KGF 2 का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ना कोई मुश्किल नहीं काम नहीं होगा। बल्कि यह फिल्म Baahubali 2 के लाइफटाइम क्लेक्शन के रिकॉर्ड को भी आसानी से तोड़ देगी। 
केजीएफ 2 ने लाइफटाइम बिजनेस में 434 करोड़ कमाए थे। वहीं बाहुबली के लिए यह आंकड़ा 510 करोड़ बताया गया है जिसे पठान आसानी से पार कर जाएगी, ऐसा ट्रेड एनालिस्ट ने कहा है। पठान पहले हफ्ते में 500 करोड़ रुपये के कलेक्शन को आसानी से पार कर सकती है, इसकी पूरी संभावना बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो पठान बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। वीकेंड का आज आखिरी दिन है, ऐसे में फिल्म को कलेक्शन में कई करोड़ का इजाफा मिल सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *