इस फिल्म को देश के साथ ही विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेश में इसने लगभग 2.54 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। पठान ने रविवार को ग्लोबल कलेक्शन का 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा John Abraham और Deepika Padukone की मुख्य भूमिकाएं हैं।
इसकी प्रोड्यूसर यश राज फिल्म्स है और इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। एडवांस बुकिंग के लिहाज से पठान ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि फिल्म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया था। इसेअब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बताया जा रहा है। इसने हिंदी में रिलीज हुई KGF: Chapter 2 कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ रुपये जुटाए थे।
पठान को मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर ने दो दशक से भी अधिक पुरानी शाहरुख की एक अन्य हिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के साथ दिखाने का फैसला किया है। मराठा मंदिर थिएटर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, “ऐसा उत्साह कई वर्षों बाद देखा गया है।” मुंबई में G7 मल्टीप्लेक्स के भी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर देसाई ने बताया, “फिल्म को G7 मल्टीप्लेक्स में प्रत्येक 1,000 सीट की कैपेसिटी वाले दो थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। मेरे दूसरे थिएटर मराठा मंदिर में केवल शाहरुख की फिल्म है। इसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वर्षों से चल रही है और अब थिएटर में पठान भी दिखाई जाएगी।”
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।