Twitter, Facebook हो या YouTube, Pathaan के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया ऐसे कई वीडियो से भर गया है, जहां पठान के शो के दौरान फिल्म के गानों पर लोग थिरकते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर ‘किंग इज बैक’ भी ट्रेंड हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग शाहरुख खान के वीडियो में स्टेज पर चढ़कर या अपनी-अपनी सीट्स पर खड़े होकर नाच रहे हैं।
आप इन ट्वीट को नीचे देख सकते हैं, जिनमें लोग गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं:-
The King is back to reclaim his throne this movie is really gonna be remembered for so long the way SRK has given his all to the role and the best part of it is storyline it’s make this one aa must watch it’s gonna be a blockbuster to watch out #PathaanReview pic.twitter.com/xA4qNReCox
— IAmManas༒ MI 💙💙 (@BeingDevilMe) January 25, 2023
पठान ने अपनी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने साल 2022 की तमाम बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो का क्रेज कुछ ऐसा रहा कि फिल्म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया। पठान दुनियाभर में 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इनमें भारत में 5,500 स्क्रीन और विदेशों में 2,500 स्क्रीन शामिल हैं।
बात करें फिल्म के कलेक्शन की, तो पठान को भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसने KGF: Chapter 2 के हिंदी कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 53.95 करोड़ रुपये जुटाए थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया है कि पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
