Oscars 2023: RRR

Naatu Naatu WINS Oscar 2023: RRR के मशहूर गाने “Naatu Naatu” ने 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। इस गाने को एमएम कीरावणी ने बनाया है। इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं और इसे आवाज राहुल और काल भैरव ने दी है। मार्च 2022 में रिलीज के बाद से ही यह गाना काफी पॉपुलर हो गया था। एसएस राजामौली की फिल्म OTT पर रिलीज होने के बाद इस गाने ने नई उचाइयां छू लीं। यह ग्लोबली पसंद किया जाने लगा। इसे विदेशियों ने भी काफी पसंद किया। अपनी स्पीच के दौरान कीरावणी ने राजामौली और समस्त भारत के सम्मान में खुद का बनाया गाना गाया। 

इस साल की शुरुआत में ‘Naatu Naatu’ ने इसी कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब्स में भी अवार्ड जीता था। इस गाने को द क्रिटिक्स चॉइस और हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड्स में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला है। 

बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की लिस्ट में ‘नाटू नाटू’ गाने के साथ फिल्म को टेल इट लाइक अ वुमन से अपलॉज, टॉप गन: मेवरिक से होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर से लिफ्ट मी अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स से दिस इज ए लाइफ के साथ नॉमिनेशन मिला था इस गाने को ऑस्कर स्टेज पर काल भैरव और राहुल ने परफॉर्म भी किया था। हालांकि, राम चरण और जूनियर एनटीआर ने स्टेज पर परफॉर्म नहीं किया। दीपिका पादुकोण ने परफॉरमेंस को इंट्रोड्यूस किया था जिसके लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिली। 

दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई है। इस फिल्म ने1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। फिल्म आरआरआर दो क्रांतिकारियों की कहानी है। जिसका किरदार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने निभाया है। इन दोनों एक्टर के साथ ही इस फिल्म में आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन भी मुख्य भूमिका में हैं। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *