20 हजार रुपये सस्ते में iPhone 14 Pro को खरीदने का मौका! इस ऑफर को तुरंत लगाएं

पिछले कुछ समय से मार्केट में iPhone 15 सीरीज को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। कई साइट्स पर इसके डिजाइन और फीचर्स की बात हो रही हैं। इसी बीच हम आपको मार्केट में मौजूदा iPhone 14 सीरीज के प्रो वर्जन के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। यहां हम आपको iPhone 14 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Flipkart पर iPhone 14 Pro की कीमत
Flipkart पर Apple iPhone 14 Pro (128 GB स्टोरेज ऑप्शन) की कीमत 1,29,900 रुपये है, लेकिन यह 5% डिस्काउंट के बाद 1,22,999 रुपये में मिल रहा है। ये आईफोन बीते साल सितंबर में लॉन्च हुआ था।

iPhone 14 Pro  पर बैंक ऑफर
बैंक ऑफर की बात करें तो iPhone 14 Pro की खरीद पर Kotak Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है, जो कि कुल 750 रुपये तक है। हालांकि इसके लिए न्यूनतम 5,000 रुपये की खरीदारी अनिवार्य है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है।

iPhone 14 Pro पर एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई ऑप्शन
अगर आप iPhone 14 Pro को ईएमआई पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह महज 7,616 रुपये प्रति माह में खरीदा जा सकता है। वहीं एक्सचेंज ऑफर के जरिए कीमत को 20,000 रुपये तक कम किया जा सकता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर में पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो कीमत घटकर 1,02,999 रुपये हो सकती है, वहीं उस पर बैंक ऑफर लगाने के बाद यह फोन सिर्फ 1,02,249 रुपये में आपका हो सकता है। इस प्रकार आप कुल 20,750 रुपये की बचत कर सकते हैं।

iPhone 14 Pro  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो iPhone 14 Pro में 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179×2556 पिक्सल है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में 48MP का पहला कैमरा, 12MP का दूसरा कैमरा और 12MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन हैक्सा कोर A16 Bionic Chip पर काम करता है।

 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *