Oppo ने ट्रिपल कैमरा यूनिट के साथ लॉन्च किए Find X6 और Find X6 Pro

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी  Find X6 में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से Find X6 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट्स और Find X6 दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा यूनिट है। 

कंपनी के Find X6 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 4,499 युआन (लगभग 54,100 रुपये) और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का 4,999 युआन (लगभग 60,100 रुपये) है। यह तीन कलर्स,  गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। इस सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन  Oppo Find X6 Pro को 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज और 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा और इनके प्राइस क्रमशः 5,499 युआन (लगभग 72,200 रुपये), 6,499 युआन (लगभग लगभग 78,200 रुपये) और 6,999 युआन (लगभग 84,200 रुपये) हैं। यह स्मार्टफोन ब्राउन, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा। 

Oppo Find X6 और Oppo Find X6 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम सपोर्ट वाले Oppo Find X6 में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 2,772 x 1,240 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 1,400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसके प्रो मॉडल में 6.82 इंच OLED और 3,168 x 1,440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। ये दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 पर चलते हैं। इसके बेस वेरिएंट में MediaTek Dimensity 9200 और प्रो वेरिएंट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। 

इनमें Hasselblad ब्रांडेड ट्रियल रियर कैमरा यूनिट 32 मेगापिक्सल के Sony IMX709 फ्रंट कैमरा लेंस के साथ है। रियर कैमरा यूनिट को LED फ्लैश के साथ दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए MariSilicon X NPU है। Oppo Find X6 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप प्राइमरी Sony IMX890 लेंस और सेकेंडरी Samsung JN1 लेंस के साथ है। इसके साथ ही 3x पेरिस्कोप ऑप्टिकल जूम लेंस दिया गया है। इसके प्रो वेरिएंट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX988 प्राइमरी सेंसर और दो अन्य 50 मेगापिक्सल के Sony IMX890 सेंसर्स हैं। इसके बेस वेरिएंट में 4,800 mAh और प्रो वेरिएंट में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। 

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *