OnePlus की ओर से MWC 2023 में पेश हो सकता है कॉन्सेप्ट फोन! जानें डिटेल्स

OnePlus की ओर से जल्द ही कॉन्सेप्ट फोन मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस में देखने को मिल सकता है। Mobile World Congress 2023 (MWC 2023) स्पेन में आयोजित किए जाने के लिए निर्धारित है जो 27 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगा। बार्सेलोना में होने जा रहे इस इवेंट में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कॉन्सेप्ट फोन पेश कर सकती है। कंपनी ने इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराए जाने की घोषणा अभी तक नहीं की है। लेकिन एक टिप्स्टर ने इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 

वनप्लस के लिए खबर है कि मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस (MWC 2023) में कंपनी कॉन्सेप्ट फोन पेश कर सकती है। कंपनी ने इवेंट के लिए कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन टिप्स्टर मैक्स जैम्बॉर ने दावा किया है कि कंपनी अपना कॉन्सेप्ट फोन इस इवेंट में पेश कर सकती है। इसे वनप्लस कॉन्सेप्ट टू (OnePlus Concept Two) बताया गया है। डिवाइस के बारे में पुख्ता जानकारी अभी तक मौजूद नहीं है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कॉन्सेप्ट डिवाइसेज में कंपनी कुछ ऐसी टेक्नोलॉजी लेकर आती हैं जो बिल्कुल नई होती हैं। साथ ही ऐेसे फीचर्स जो अब से पहले मार्केट में कभी नहीं आए होते हैं। 

कॉन्सेप्ट फोन के बाद इन फीचर्स को मेनस्ट्रीम मार्केट में लॉन्च किया जाता है। OnePlus Concept Two कंपनी के OnePlus Concept One के राह-ए-कदम पर चल सकता है जिसे कंपनी ने लगभग तीन साल पहले CES में पेश किया था। उस वक्त कंपनी ने लैदर टेक्स्चर वाला बैक पैनल दिया था। इसमें नारंगी छटा थी और मिडल में एक ब्लैक कलर की स्ट्रिप दी गई थी। लेकिन ये कॉन्सेप्ट मेनस्ट्रीम मार्केट में कभी आ ही नहीं पाया। 

इसलिए कॉन्सेप्ट डिवाइसेज में जो फीचर कंपनी लेकर आती हैं, उनका ये तय नहीं होता है कि ये मार्केट में आएंगे ही आएंगे। संभावना ये भी जताई गई है कि कंपनी MWC 2023 में अपना फोल्डेबल फोन भी पेश कर सकती है। उम्मीद की जा सकती है अगर टिप्स्टर का ये दावा सच साबित होता है वनप्लस की ओर से बहुत जल्द कुछ नया देखने को मिल सकता है। तब तक इंतजार करना होगा, क्योंकि आने वाले दिनों में कंपनी की इस कॉन्सेप्ट डिवाइस के बारे में कुछ और जानकारी भी बाहर आ सकती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *