16GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus 11R 5G का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन कंपनी का भारत में लेटेस्ट लॉन्च होगा जो कि 7 फरवरी को होने जा रहा है। फोन को लेकर इन दिनों रोज नए अपडेट आ रहे हैं। अब वनप्लस से अधिकारिक रूप से इसके प्रोसेसर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर बताया गया है जिसे कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए घोषित किया है। हाल ही में एक लीक में फोन के रैम और स्टोरेज कन्फिग्रेशन डीटेल्स सामने आए थे जिसमें कहा गया था कि इसका बेस मॉडल 8GB रैम के साथ आ सकता है। OnePlus 11R 5G के चिपसेट को लेकर कंपनी ने क्या कुछ बताया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

OnePlus 11R 5G भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लिए हाल ही में Amazon टीजर भी सामने आया था जो एक लीक के माध्यम से बताया गया था। कुछ ही दिन पहले जाने माने टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने बताया था कि फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि हैंडसेट को गैलेक्टिक सिल्वर कलर में लॉन्च किया जाएगा। अब OnePlus ने अधिकारिक रूप से इसके प्रोसेसर की घोषणा करते हुए कहा है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट देखने को मिलेगा। कंपनी ने अपने अधिकारिक Twitter हैंडल पर इसके लिए पोस्ट शेयर किया है। 

OnePlus 11R 5G के लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी ने लिखा है (हिंदी में अनुवादित)- ‘अगली जेनरेशन की पावर यहां है। नए OnePlus 11R 5G के साथ अब पावर की शेप नए तरीके से अनुभव करने का समय है।’ जाहिर है कि कंपनी OnePlus 11R 5G के साथ किफायती दाम में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशंस वाला फोन पेश करके मार्केट में कंपीटिशन को और ज्यादा बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। जहां तक इसके प्राइस का सवाल है, हाल ही में एक टिप्स्टर ने संभावित रूप से OnePlus 11R 5G की कीमत लगभग 40 हजार रुपये तक होने की बात कही थी। फोन के स्पेसिफिकेशंस भी कई बार लीक हो चुके हैं। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिकारिक रूप से अपडेट नहीं दिया है।  

OnePlus 11R 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच FHD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर होगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। इसके साथ Adreno GPU मिल सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलेगी। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आएगा।

फोन में 50MP का मेन कैमरा, 12MP का सेकंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा मिलेगा, ऐसा कहा जा रहा है। वहीं OnePlus फोन के फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिल सकता है। चाइना 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक, OnePlus 11R 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस में IR ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *