50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले OnePlus 11 5G फ्लैगशिप में होगी 16GB तक रैम, जानें डिटेल्स

OnePlus 11 5G को लेकर स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त शोरगुल है और ये फोन 4 जनवरी को चीन में अधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके टीजर के जरिए इसके स्पेसिफिकेशंस की भी कुछ जानकारी दे दी है। अब इस फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट आ गया है जिसमें इसके रैम कॉन्फिग्रेशन भी सामने आ गए हैं। फोन में LPDDR5X RAM होने की बात कही गई है। Snapdragon 8 Gen 2 SoC का खुलासा कंपनी पहले ही कर चुकी थी। फोन दो कलर वेरिएंट्स में आने वाला है और रियर में Hasselblad कैमरा इसमें देखने को मिलेगा। कंपनी अबकी बार अपने खास अलर्ट स्लाइडर के साथ वापसी कर रही है। 

OnePlus 11 5G के रैम कॉन्फिग्रेशन सामने आ गए हैं। Weibo पर इसके बारे में एक लेटेस्ट अपडेट पोस्ट किया गया है। इसमें फोन के रैम ऑप्शंस के बारे में बताया गया है। यह डिवाइस 12 जीबी और 16 जीबी रैम के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है। इसके अलावा अपडेट कहता है कि इसमें ज्यादा एफिशिएंसी के लिए AAC के साथ भागीदारी के तहत बायोनिक वाइब्रेशन मोटर दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसके बाद यह फोन मार्केट का सबसे स्ट्रॉन्ग एंड्रॉयड फोन होगा। यानि कि पावरफुल होने के साथ साथ यह एफिशिएंट भी होने वाला है। 

OnePlus का लेटेस्ट OnePlus 11 5G साउंड के मामले में भी कई कदम आगे बताया गया है। इसमें बेहतरीन साउंड फीचर्स होने की बात कही गई है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ होगा। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन के अधिकारिक रेंडर्स में इसमें दो कलर वेरिएंट्स का खुलासा पहले ही किया जा चुका है जिसमें ब्लैक और ग्रीन शेड्स के कलर शामिल हैं। कैमरा मॉड्यूल सर्कुलर है जिसमें ट्रिपल कैमरा है और चौथे कटआउट में एलईडी फ्लैश फिट किया गया है। 

फोन के स्पेसिफिकेशंस पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं, जिसके मुताबिक इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले होगा जो कि एमोलेड पैनल होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा रियर में और 32 मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट में देखने को मिल सकता है। फोन में 512 जीबी तक स्टोरेज और 5000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। इसका लॉन्च चीन में 4 जनवरी के लिए निर्धारित है जिसका समय 2.30 बजे है। इस फोन के साथ में OnePlus Buds Pro 2 वियरेबल को भी लॉन्च किया जाना है। भारत में यह फोन 7 फरवरी को लॉन्च होगा, ऐसा कहा गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *