125 KM माइलेज वाला Okaya Faast F3 लॉन्च, एंटी थेफ्ट फीचर्स से लैस सिर्फ 4 घंटे में होगा चार्ज

Okaya EV ने भारतीय बाजार में Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर दिया है। 125 किमी की शानदार रेंज के साथ आने वाला Okaya Faast F3 एक वाटरप्रूफ और डस्ट रेसिस्टेंट है। इस स्कूटर में एंटी थेफ्ट फीचर मिलता है, जिससे चोरी होने की संभावना कम होती है। यहां हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Okaya Faast F3 की कीमत

कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F3 की कीमत 99,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White में उपलब्ध है।
 

Okaya Faast F3 की पावर और रेंज

Okaya Faast F3 में 1200W मोटर दी गई है जो कि 2500W पावर जनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए 3.53 kWh की Li-ion LFP ड्यूल बैटरी दी गई हैं, जो कि स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जिससे बैटरी लाइफ बढ़ती है। रेंज की बात करें तो यह एक बार फुल चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान करती है। स्पीड की बात करें तो यह 70Km की फुल स्पीड से दौड़ सकती है। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है। कंपनी इस स्कूटर की बैटरी और मोटर के साथ 3 साल की वारंटी देती है। 

Okaya Faast F3 में रीजनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्ड मोड और पार्किंग मोड दिया गया है। इस स्कूटर में टेलीस्कॉपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एब्सॉर्बर दिए गए हैं। इस स्कूटर में इको, सिटी और स्पोर्ट्स् जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं। इस स्कूटर में एक यूनिक व्हील लॉक फीचर दिया गया है जो कि स्कूटर चोरी होने की चिंता को दूर करता है। जब स्कूटर लॉक होता है तो ऐसे में कोई चोरी की कोशिश करता है या कोई इस स्कूटर को धक्का देने की कोशिश करता है तो पहिये ऑटोमैटिकली लॉक हो जाते हैं जिससे इसे चोरी करना कठिन और अधिक सुरक्षित हो जाता है।

Okaya Electric व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुल गुप्ता ने नए लॉन्च किए गए Faast F3 पर कहा कि “Okaya Faast F3 एक दमदार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है, जिसे भारत में हाई क्वालिटी और भरोसेमंद ईवी की डिमांड को पूरा करने के लिए पेश किया गया है। यह यूजर्स को एक कंफर्टेबल और सुरक्षित राइड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स से लैस है जो कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर स्विच करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन है। हमें भरोसा है कि Faast F3 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में गेम-चेंजर साबित होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

By Aware News 24

Aware News 24 भारत का राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल , यहाँ पर सभी प्रकार (अपराध, राजनीति, फिल्म , मनोरंजन, सरकारी योजनाये आदि) के सामाचार उपलब्ध है 24/7. उन्माद की पत्रकारिता के बिच समाधान ढूंढता Aware News 24 यहाँ पर है झमाझम ख़बरें सभी हिंदी भाषी प्रदेश (बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, कोलकता, चेन्नई,) तथा देश और दुनिया की तमाम छोटी बड़ी खबरों के लिए आज ही हमारे वेबसाइट का notification on कर लें। 100 खबरे भले ही छुट जाए , एक भी फेक न्यूज़ नही प्रसारित होना चाहिए. Aware News 24 जनता की समस्या को उठाता है और उसे सरकार तक पहुचाता है , उसके बाद सरकार ने जनता की समस्या पर क्या कारवाई की इस बात को हम जनता तक पहुचाते हैं । हम किसे के दबाब मे काम नही करते यह कलम और माइक का कोई मालिक नही हम सिर्फ आपकी बात करते हैं, निष्पक्षता को कायम रखने के लिए हमने पौराणिक गुरुकुल परम्परा को पुनः जीवित करने का संकल्प लिया है । आपको याद होगा कृष्ण और सुदामा की कहानी जिसमे वो दोनों गुरुकुल के लिए भीख मांगा करते थे। आखिर ऐसा क्यों था ? तो आइए समझते हैं , वो ज़माना था राजतंत्र का अगर गुरुकुल चंदे, दान, या डोनेशन पर चलता तो जो दान दाता है, उसका प्रभुत्व उस गुरुकुल पर होता मसलन कोई राजा का बेटा है तो राजा गुरुकुल को निर्देश देते की, मेरे बेटे को बेहतर शिक्षा दो, जिससे कि भेद भाव उत्तपन होता. इसी भेद भाव को खत्म करने के लिए, सभी गुरुकुल मे पढ़ने वाले बच्चे भीख मांगा करते थे. अब भीख पर किसी का क्या अधिकार ! इसलिए हमने भी किसी के प्रभुत्व मे आने के बजाय जनता के प्रभुत्व मे आना उचित समझा । आप हमें भीख दे सकते हैं 9308563506@paytm . हमारा ध्यान उन खबरों और सवालों पर ज्यादा रहता है, जो की जनता से जुडी हो मसलन बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिक्षा, अन्य खबर भी चलाई जाती है क्योंकि हर खबर का असर आप पर पड़ता ही है चाहे वो राजनीति से जुडी हो या फिल्मो से इसलिए हर खबर को दिखाने को भी हम प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *